
Gold Silver Price Today: मंगलवार 20 दिसंबर को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 54248 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो मंगलवार सुबह गिरावट के साथ 54180 रुपए तक पहुंच गया। वहीं, चांदी भी सोमवार की तुलना में मंगलवार को सस्ती हुई है। 999 शुद्धता वाली चांदी 66444 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।
इस वजह से टूटे सोने के दाम :
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोने में गिरावट की वजह डॉलर के मजबूत होने के साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना है। हाजिर सोना 0.1% गिरकर 1,784.98 डॉलर प्रति औंस था। अमेरिकी सोना वायदा 0.2% की गिरावट के साथ 1,794.70 डॉलर पर बंद हुआ। सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के अनुबंध 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,401 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। चांदी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,451 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
किस शहर में क्या रहे सोने के भाव :
Bankbazaar.com के मुताबिक, 20 दिसंबर को देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव कुछ इस तरह हैं।
| शहर | 22 कैरेट (प्रति 1 ग्राम) | 24 कैरेट (प्रति 1 ग्राम) |
| अहमदाबाद | 5076 रुपए | 5330 रुपए |
| प्रयागराज | 5070 | 5324 |
| बेंगलुरू | 5075 | 5329 |
| भोपाल | 5053 | 5306 |
| गुवाहाटी | 5105 | 5360 |
| कोलकाता | 5105 | 5360 |
| हैदराबाद | 5070 | 5324 |
| इंदौर | 5053 | 5306 |
| जयपुर | 5076 | 5330 |
| लखनऊ | 5070 | 5324 |
जल्द 55,500 रुपए पर पहुंच सकता है सोना :
कमोडिटी बाजार के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यूएस फेड अधिकारियों के आक्रामक बयान के बाद सोने के भाव में कमी आई थी, लेकिन बाद में एक बार फिर पीली धातु मजबूती की ओर बढ़ रही है। बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतें जल्द ही 55,500 के स्तर तक पहुंच सकती हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत कीमत 1,840 डॉलर के स्तर तक जा सकती है।
22 और 24 कैरेट सोने में क्या है अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध माना जाता है। वहीं, 22 कैरेट सोना करीब 91 प्रतिशत तक शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाई जाती हैं। वहीं, 24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वैलरी बनाना आसान नहीं होता। यही वजह है कि ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोने की ही आभूषण बेचते हैं।
नोट : बता दें कि सोना-चांदी की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.