हर राय साहिब के प्रकाश पर्व पर आतिशबाजी से जगमगा उठा गोल्डेन टेंपल, देखें वीडियो

Published : Feb 07, 2020, 08:56 PM IST
हर राय साहिब के प्रकाश पर्व पर आतिशबाजी से जगमगा उठा गोल्डेन टेंपल, देखें वीडियो

सार

सिक्ख समुदाय के सातवें गुरु हर राय साहिब के प्रकाश पर्व पर गोल्डेन टेम्पल पर शानदार आतिशबाजी की गई। पहले पूरे मंदिर को बेहतरीन लाइटों से सजाया गया और फिर रात के समय जमकर आतिशबाजी की गई।

नई दिल्ली. सिक्ख समुदाय के सातवें गुरु हर राय साहिब के प्रकाश पर्व पर गोल्डेन टेम्पल पर शानदार आतिशबाजी की गई। पहले पूरे मंदिर को बेहतरीन लाइटों से सजाया गया और फिर रात के समय जमकर आतिशबाजी की गई। पानी में बन रही मंदिर की परछाई इस नजारे को और भी खूबसूरत बना रही थी। 

 

अपने गुरू के जन्म के दिन को सिख समुदाय प्रकाश पर्व के तौर पर मनाता है। इस दिन सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारों में जाते हैं और कोशिश करते हैं कि गुरुद्वारों में जहां भी तालाब हों वहां स्नान करें। इसके अलावा हर गुरुद्वारे में अपने-अपने धार्मिक कार्यक्रम होते हैं, गुरुद्वारों को लड़ियों से सजाया जाता है और लंगर लगाए जाते हैं। घरों में भी इस मौके पर दिए जलाए जाते हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दिल्ली AI समिट में चौंकाने वाली चोरी-बेंगलुरु फाउंडर का हाई-सिक्योरिटी ज़ोन से AI वियरेबल गायब!
Mumbai Traffic Alert Today: 13 घंटे का हाई अलर्ट! मोदी-मैक्रों दौरे से कौन-कौन सी सड़कें रहेंगी बंद?