
Google Down: दुनिया के कई देशों में गूगल की सेवाओं में बड़ी दिक्कत आई है। इस दौरान गूगल सर्च और यूट्यूब जैसी मुख्य सेवाओं तक सैकड़ों लोग नहीं पहुंच पाए। हालांकि, यह समस्या किसी देश की इंटरनेट बंदी या सरकारी रोक की वजह से नहीं हुई है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के अनुसार, सबसे ज्यादा शिकायतें गूगल सर्च की आईं, जो कुल शिकायतों का लगभग 52% हैं। वहीं, 35% लोग वेबसाइट्स तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और 13% लोगों को अन्य तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
डाउनडिटेक्टर के अनुसार अब तक 404 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। ये समस्या करीब 12:45 बजे शुरू हुई थी। गूगल ने अभी तक इसपर कोई बयान नहीं दिया है।यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #GoogleDown हैशटैग के साथ अपनी परेशानी और गुस्सा शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 10 Hour Workday: इस राज्य में प्राइवेट कर्मचारियों को अब 10 घंटे करना होगा काम, जानें क्या है वजह?
कुछ यूजर्स ने लिखा कि "इंटरनेट का दिमाग ही ठप्प हो गया और हम सब रिफ्रेश बटन दबा रहे हैं जैसे 2006 में होता था।" ये समस्या अमेरिका के बड़े शहरों और पूर्वी यूरोप में भी देखने को मिला। इन शहरों में गूगल सर्च, जीमेल और अन्य मुख्य सेवाएं सही से काम नहीं कर रही हैं। कुछ यूजर्स ने चिंता जताई कि यह साइबर हमला तो नहीं। फिलहाल टर्की, जॉर्जिया, क्रोएशिया, सर्बिया और दक्षिण-पूर्व यूरोप के कुछ हिस्सों में सेवाएं ठप हैं। इस वजह से कई लोग काम भी नहीं कर पा रहे हैं और मैन्युअल काम करने को मजबूर हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.