गोपालगंज लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, डॉ. आलोक कुमार सुमन 127180 वोटों से जीते

Published : Jun 04, 2024, 04:07 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 11:30 PM IST
GOPALGANJ Lok Sabha Election Result 2024

सार

GOPALGANJ Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की गोपालगंज सीट पर नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी के डॉ. आलोक कुमार सुमन जीत गये हैं,जबकि इंडिया गठबंधन मुकेश सहनी की पार्टी VIP के प्रेम नाथ चंचल हार गये हैं।

GOPALGANJ Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार की गोपालगंज सीट पर नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी के डॉ. आलोक कुमार सुमन (Dr Alok Kumar Suman) जीत गये हैं। डॉ. आलोक कुमार सुमन को 511866 वोट मिले हैं। इंडिया गठबंधन मुकेश सहनी की पार्टी VIP के प्रेम नाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान (Prem Nath Chanchal) को 384686 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कैंडिडेट को 29992 वोट मिले हैं।

गोपालगंज लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- जद(यू) कैंडीडेट डॉ. आलोक कुमार सुमन ने 2019 में गोपालगंज लोकसभा सीट जीता

- आलोक कुमार सुमन के पास 2019 में कुल संपत्ती 3 करोड़ थी, कर्ज 35 हजार था

- 2014 के लोकसभा चुनाव में गोपालगंज सीट पर खिला कमल, जनक राम बने विनर

- गोपालगंज लोकसभा चुनाव 2014 में जनक राम 1 करोड़ के मालिक थे, केस 2 था

- 2009 के लोकसभा चुनाव में गोपालगंज सीट पर जद(यू) के पूर्णमासी राम बने किंग

- 10वीं पास पूर्णमासी राम ने 2009 में 34 लाख प्रॉपर्टी शो की थी, 1 केस दर्ज था

- 2004 में गोपालगंज की जनता ने अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ ​​साधु यादव को बनाया हीरो

- अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ ​​साधु यादव के पास 2004 में 52 लाख की दौलत थी, 3 केस

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान गोपालगंज सीट पर 1839514 मतदाता थे, जबकि 2014 में यह संख्या 1654838 थी। जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार डॉ. आलोक कुमार सुमन को गोपालगंज की जनता ने 2019 में अपना सांसद चुना था। आलोक कुमार को 568150 वोट, जबकि RJD उम्मीदवार सुरेंद्र राम को 281716 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में गोपालगंज सीट पर कमल खिला था। बीजेपी प्रत्याशी जनक राम 478773 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. ज्योति भारती को हराया था। भारती को 191837 वोट मिला था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया