सड़क किनारे स्टॉल या ठेले लगाने वालों के लिए खुला सरकार का खजाना, दिया जाएगा 10 हजार रुपए का लोन

Published : May 14, 2020, 05:31 PM IST
सड़क किनारे स्टॉल या ठेले लगाने वालों के लिए खुला सरकार का खजाना, दिया जाएगा 10 हजार रुपए का लोन

सार

सड़क के किनारे स्टॉल या रेहड़ी लगाने वालों के लिए सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपए जारी किए हैं। इससे करीब 50 लाख रेहड़ी लगाने वालों को फायदा होगा। सरकार ने रेहड़ी लगाने वालों के लिए 50 हजार करोड़ रुपए फंड का ऐलान किया है।   

नई दिल्ली. देश में जारी कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है। इस राहत पैकेज में किसे कितना राहत दिया जाएगा इसको लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऐलान कर रहीं हैं। आज गुरुवार को दूसरे किस्त का ऐलान करने करते हुए सरकार ने रेहड़ी लगाने वालों के लिए 50 हजार करोड़ रुपए फंड का ऐलान किया है। 

10 हजार रुपए मिलेंगे लोन 

सड़क के किनारे स्टॉल या रेहड़ी लगाने वालों के लिए सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपए जारी किए हैं। इससे करीब 50 लाख रेहड़ी लगाने वालों को फायदा होगा। इन्हें 1 महीने के भीतर 10 हजार रुपए का लोन दिया जाएगा। इन दुकानदारों को डिजिटल पेमेंट करना होगा। इससे इन्हें रिवार्ड भी मिलेगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

क्या कोई आपकी प्राइवेट फोटो से कर रहा है ब्लैकमेल? StopNCII पर बस एक क्लिक से खत्म हो जाएगा डर-Video
LPG Shortage: पंजाब में गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, 5 तस्वीरों में देखें देशभर में कैसे मचा हाहाकार