
नेशनल न्यूज। भारत के 9 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त कर दिए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपालों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। इसके साथ ही गवर्नरों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई है। वहीं, दूसरी ओर पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में मुर्मू ने बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
पढ़ें विकसित भारत हर एक भारतीय का सपना...NITI Aayog की मीटिंग में बोले पीएम मोदी
आइए जानते हैं किन राज्यों में नियुक्त हुए राज्यपाल:
ये सभी नियुक्तियां राजनेताओं के संबंधित कार्यालयों के कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने के. कैलाशनाथन को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पुडुचेरी के उपराज्यपाल का नियुक्ति पत्र भी सौंपा है।
राज्यपाल का दायित्व
राज्यपाल राज्य का मुख्य कार्यकारी होता है। उसके पास कई कर्तव्य और जिम्मेदारियां होती हैं। वह राज्य सरकार के व्यावसायिक संचालन को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए कार्य करता है। इसके साथ ही उसके पास राज्य विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने और जरूरत पड़ने पर राज्य विधानसभा को भंग करने का भी अधिकार होता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.