COVID 19: हेल्थ मिनिस्टर ने दी अच्छी खबर, संक्रमण फैलने के बावजूद मृत्युदर में कमी

Published : Apr 09, 2021, 11:31 AM ISTUpdated : Apr 09, 2021, 01:39 PM IST
COVID 19: हेल्थ मिनिस्टर ने दी अच्छी खबर, संक्रमण फैलने के बावजूद मृत्युदर में कमी

सार

देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (GoM) की 24वीं बैठक की। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना का डेटा पेश किया। इसमें बताया गया कि संक्रमण फैलने के बावजूद मृत्यु दर कम हो रही है।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण को रोकने और उससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (GoM) की 24वीं बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ. एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी और ​अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे। इसमें डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना का डेटा पेश किया। इसमें बताया गया कि संक्रमण फैलने के बावजूद मृत्यु दर कम हो रही है।

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया

  • हमारी मृत्यु दर लगातार कम हो रही है और अभी मृत्यु दर 1.28% है।89 लाख से ज़्यादा हेल्थकेयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ मिली है और 54 लाख से ज़्यादा हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन की दूसरी डोज़ मिली है। 
  • हमारी अब एक दिन में 13 लाख से ज़्यादा लोगों को टेस्ट करने की क्षमता है और हम देश में अब तक 25 करोड़ से ज़्यादा लोगों का टेस्ट कर चुके हैं।
  • हम अब तक 84 देशों को वैक्सीन की 6.45 करोड़ डोज़ का निर्यात कर चुके हैं।
  • देश में अब तक 1 करोड़ 19 लाख 13 हजार 292 लोग कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। हालांकि रिकवरी रेट 96-97 फीसदी से घटकर 91.22 फीसदी हो गया है। लेकिन 149 जिलों ने पिछले 7 दिनों में कोविड का कोई नया केस नहीं आया है। वहीं, 8 जिलों में पिछले 14 दिनों में एक मामला नहीं आया। 3 जिलों में पिछले 21 दिनों में एक मामला नहीं आया है।
  • देश में अभी 0.46 फीसदी गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर हैं, 2.31 फीसदी आईसीयू में हैं और 4.51 फीसदी ऑक्सीजन वाले बेड पर हैं।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BRICS Summit: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी अहम बातचीत, जानिए बैठक का पूरा एजेंडा!
BRICS Summit, 9/11, Bank Strike से Apple तक...Putin से Trump तक शुक्रवार की 10 बड़ी खबरें