
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आप ने दोनों राज्यों में सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन हिमाचल में आप का खाता नहीं खुला और गुजरात में पार्टी 5 सीट पर सिमट गई।
दो राज्यों में मिली हार के बाद भी आप के नेता अपनी पार्टी को हार कर जीतने वाले बाजीगर जैसा बता रहे हैं। आप नेताओं का कहना है कि चुनाव हार गए तो क्या हमारी पार्टी राष्ट्रीय बन गई है। यह बहुत बड़ी बात है। आप प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। 10 साल पहले आप एक छोटी पार्टी थी। 10 साल में हमारी पार्टी की 2 राज्यों में सरकार है।
केजरीवाल ने कहा, "गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय बना दिया है। जितने वोट गुजरात में आप को मिले हैं, उसके अनुसार अब आप राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। यह बहुत बड़ी बात है। देश में चंद पार्टियां हैं, जिन्हें राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा है।"
यह भी पढ़ें- 'आप' के CM फेस ईसुदान गढ़वी चुनाव हारे, BJP के तूफान में केजरीवाल के ये 2 दिग्गज भी उड़े
चुनाव हार गए आप के सीएम उम्मीदवार
गुजरात में आप के सीएम उम्मीदवार इसुदन गढ़वी चुनाव हार गए हैं। उन्होंने कहा कि 40 लाख से ज्यादा लोगों ने आप को वोट दिया है। हम उस दिन ही जीत गए थे जब बीजेपी ने स्कूलों की बात शुरू की थी, पहली बार में ही हमारी पार्टी के 4-5 लोग विधायक बन गए, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। गौरतलब है कि गुजरात में आप को 12.90 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में 1.10 फीसदी वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत से गदगद सीएम भूपेंद्र पटेल, बोले- लोगों ने राष्ट्र विरोधी ताकतों को नकारा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.