मंच पर बिगड़ी गुजरात के सीएम विजय रूपाणी की तबीयत, भाषण के दौरान चक्कर खाकर गिरे

Published : Feb 14, 2021, 10:13 PM IST
मंच पर बिगड़ी गुजरात के सीएम विजय रूपाणी की तबीयत, भाषण के दौरान चक्कर खाकर गिरे

सार

 गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे मंच पर भाषण देते वक्त बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि  ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। 

अहमदाबाद. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे मंच पर भाषण देते वक्त बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि  ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। 

विजय रूपाणी निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने वडोदरा के निजामपुरा पहुंचे थे। यहां रैली के दौरान वे चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद रैली रद्द करनी पड़ी। 

 


अब रूपाणी की हालत ठीक
तबीयत बिगड़ने के बाद सीएम रूपाणी को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अब वे ठीक है। डॉक्टरों के मुताबिक,  ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से वे बेहोश हो गए थे।  इलाज के बाद वे अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

लगातार प्रचार करने में जुटे रूपाणी
गुजरात में अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर नगर निगम के 21 फरवरी को चुनाव होने हैं। विजय रुपाणी इन दिनों राज्य में निकाय चुनाव में जमकर जनसभाएं कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, थकान और तनाव अचानक ब्लड प्रेशर कम होने की वजह बन सकता है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर
मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?