गुजरात चुनाव के नतीजों पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- ये किसानों का वोट है, किसान कृषि सुधारों के साथ

Published : Mar 03, 2021, 03:07 PM IST
गुजरात चुनाव के नतीजों पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- ये किसानों का वोट है, किसान कृषि सुधारों के साथ

सार

गुजरात में पालिका-पंचायत चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, गुजरात में पिछले सप्ताह 6 नगर निगम के चुनाव सम्पन्न हुए। भाजपा को सभी 6 पर जीत मिली। कल 31 जिला पंचायतों के नतीजे आए। 2015 के चुनावों में कांग्रेस 22 और बीजेपी केवल 9 पर थी इसबार बीजेपी सभी 31 जिला पंचायत जीती है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। बता दें कि 8474 सीटों में से 6034 सीटें भाजपा को मिलीं। कांग्रेस को महज 1740 सीटें मिलीं। ओवैसी की पार्टी को 7 सीटों पर जीत मिली।

नई दिल्ली. गुजरात में पालिका-पंचायत चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, गुजरात में पिछले सप्ताह 6 नगर निगम के चुनाव सम्पन्न हुए। भाजपा को सभी 6 पर जीत मिली। कल 31 जिला पंचायतों के नतीजे आए। 2015 के चुनावों में कांग्रेस 22 और बीजेपी केवल 9 पर थी इसबार बीजेपी सभी 31 जिला पंचायत जीती है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। बता दें कि 8474 सीटों में से 6034 सीटें भाजपा को मिलीं। कांग्रेस को महज 1740 सीटें मिलीं। ओवैसी की पार्टी को 7 सीटों पर जीत मिली।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, इनमें सीट की संख्या 976 हैं जिनमें से BJP ने 2015 में 368 जीते थे,जबकि इस बार 800 सीट जीते हैं। ये बहुत बड़ी सफलता है। जिला पंचायत में कांग्रेस को 1000 सीट में सिर्फ 169 सीट मिली और तालुका पंचायत में 231 सीट में से BJP ने 196 जीते और कांग्रेस ने सिर्फ 18 सीट जीती।

पीएम मोदी का विश्वास कायम है: जावड़ेकर
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, इन चुनावों के नतीजों का अर्थ है कि लोगों का नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास कायम है, मतदाता विकास और काम के लिए वोट करते हैं, इस विजय का अर्थ है कि ये किसानों का वोट है। किसान कृषि सुधारों के साथ है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Mahatma Gandhi: भारतीय नोटों पर छपी गांधी जी की फोटो किसने और कब खींची थी?
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां