नौकरी मांगने आई महिला से रेप के बाद की शादी, जानें कौन है सैंटो रवि, जो कर्नाटक सरकार से कराता था मनचाहा काम

Published : Jan 14, 2023, 10:59 AM ISTUpdated : Jan 14, 2023, 11:05 AM IST
नौकरी मांगने आई महिला से रेप के बाद की शादी, जानें कौन है सैंटो रवि, जो कर्नाटक सरकार से कराता था मनचाहा काम

सार

कर्नाटक के बड़े पावर ब्रोकर सैंट्रो रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या, रेप, अपहरण और मानव तस्करी के 21 मामले दर्ज हैं। वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। 

बेंगलुरु। केएस मंजूनाथ ऊर्फ 'सैंट्रो रवि' (Santro Ravi) को गुजरात पुलिस ने शुक्रवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। मानव तस्करी के कई मामलों में आरोपी सैंट्रो रवि पिछले 11 दिनों से फरार चल रहा था। यौन तस्करी के मामले में कर्नाटक पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। 

कौन है सैंट्रो रवि
सैंट्रो रवि की पहचान कर्नाटक के बड़े पावर ब्रोकर की रही है। सत्ता के गलियारे में उसकी पहुंच इतनी तगड़ी थी कि वह सरकार से मनचाहा काम करा लेता था। पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग में उसकी खूब चलती थी। राज्य में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के कई बड़े नेताओं से उसके करीबी संबंध थे। इसको लेकर विपक्ष द्वारा भाजपा पर निशाना भी साधा गया। 

पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए केस में हुआ गिरफ्तार
सैंट्रो रवि को 2019 में दर्ज कराए गए एक केस में गिरफ्तार किया गया है। यह केस उसकी पत्नी ने दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि सैंटो रवि ने ड्रग्स देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे शादी के लिए विवश किया। महिला ने एक न्यूजपेपर में निकले जॉब वैकेंसी को देखकर संपर्क किया था। रवि ने उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया। इंटरव्यू के दौरान उसने महिला को ड्रग्स दे दिया और इसके बाद उसके साथ रेप किया। महिला की शिकायत के अनुसार रेप के बाद रवि ने उसे विवाह करने के लिए विवश किया। महिला ने अलग होने की कोशिश की तो रवि ने नवंबर में उसे एक केस में गलत तरीके से फंसा दिया, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। रवि पर मानव तस्करी, हत्या, धोखाधड़ी और अपहण जैसे मामलों में 21 केस दर्ज किए गए हैं। 

कर्नाटक सरकार के कई मंत्रियों से हैं रवि के करीबी संबंध
रवि के करीबी संबंध कर्नाटक सरकार के कई मंत्रियों के साथ हैं। पिछले दिनों कई मंत्रियों के साथ रवि की तस्वीर सामने आने के बाद खूब राजनीतिक विवाद हुआ था। विपक्षी दलों की ओर से आरोप लगाया गया था कि रवि के करीबी संबंध सरकार के कई मंत्रियों से हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा था कि सैंटो रवि बीजेपी कार्यकर्ता था। उसने खुद यह दावा किया था कि वह बीजेपी कार्यकर्ता है। ऐसे लोग सिर्फ बीजेपी में हो सकते हैं। बीजेपी धोखेबाज, लालची, रिश्वतखोर और बलात्कारियों से भरी पड़ी है। 

यह भी पढ़ें- एयर इंडिया पेशाब कांड: 70 साल की कथक डांसर शिवना नारायण कोई छोटी हस्ती नहीं, पंडित बिरजू महाराज की शिष्या हैं

मुख्यमंत्री ने दिया था विस्तार से जांच का आदेश
पिछले सप्ताह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रवि के खिलाफ विस्तार से जांच करने का आदेश दिया था। मंत्रियों के साथ रवि की तस्वीर के बारे में बात करते हुए बोम्मई ने कहा था, "आप तस्वीर के आधार पर कुछ तय नहीं कर सकते। मुख्य मुद्दा यह है कि उसके खिलाफ एक मामला है। एक लड़की ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अगर जांच की जाएगी तो अन्य सभी मामले भी सामने आएंगे।" 

यह भी पढ़ें- महिला क्रिकेट टीम में सिलेक्शन का खेल, ओडिशा की इस क्रिकेटर की मौत बनी मिस्ट्री, रोते हुए कैम्प से हुई थी गायब

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला