इस पुलिसकर्मी ने बाढ़ में कंधों पर 2 बच्चों को बैठाकर 1.5 किमी नदी पार कराई, सब जगह हो रही तारीफ

Published : Aug 11, 2019, 12:41 PM IST
इस पुलिसकर्मी ने बाढ़ में कंधों पर 2 बच्चों को बैठाकर 1.5 किमी नदी पार कराई, सब जगह हो रही तारीफ

सार

 गुजरात में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राहत और बचावकार्य जारी हैं। यहां के मोरबी में गुजरात पुलिस के जवान पृथ्वीराज सिंह जडेजा ने कुछ ऐसा काम किया, जिसके चलते उनकी सब जगह तारीफ हो रही हैं। यहां तक की खुद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी ट्वीट कर जडेजा की तारीफ की है। 

गांधीनगर. गुजरात में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राहत और बचावकार्य जारी हैं। यहां के मोरबी में गुजरात पुलिस के जवान पृथ्वीराज सिंह जडेजा ने कुछ ऐसा काम किया, जिसके चलते उनकी सब जगह तारीफ हो रही हैं। यहां तक की खुद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी ट्वीट कर जडेजा की तारीफ की है। 

दरअसल,  पृथ्वीराज ने गहरे बाढ़ के पानी से दो बच्चों का रेस्क्यू किया। वे बच्चों को अपने कंधे पर बैठाकर 1.5 किमी पानी से बाहर आए। 

रुपाणी ने लिखा, पुलिस कॉन्स्टेबल पृथ्वीराज सिंह जडेजा उन उदाहरणों में हैं, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और समर्पण से अपने कर्तव्यों का निष्पादन करते हैं।

पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण ने भी की तारीफ 

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली