भाई से था प्यार, पिता ने दूसरे से कराई शादी, 4 दिन में महिला ने उजाड़ लिया सुहाग

Published : Dec 15, 2024, 02:43 PM ISTUpdated : Dec 15, 2024, 02:55 PM IST
Bihar Crime News

सार

गांधीनगर में शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हे की हत्या। पत्नी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अहमदाबाद। गुजरात के गांधीनगर में विवाह के चार दिन बाद ही दूल्हे की हत्या कर दी गई। उसकी शादी एक ऐसी लड़की से हुई थी जो अपने चचेरे भाई से प्यार करती थी। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी।

मृतक युवक भाविक अहमदाबाद का रहने वाला था। उसकी शादी गांधीनगर की पायल से हुई थी। तीन लोगों ने भाविक को अगवा कर मार डाला। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पायल ने चचेरे भाई कल्पेश के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। पायल कल्पेश से शादी से पहले प्यार करती थी।

पत्नी को बुलाकर लाने निकला था पति, नहीं लौटा घर

भाविक शनिवार को पायल को लेकर आने के लिए उसके माता-पिता के घर के लिए निकला था। जब वह समय पर नहीं पहुंचा तो पायल के पिता ने भाविक के पिता को फोन करके बताया कि उनका बेटा नहीं पहुंचा है। भाविक के पिता ने बताया कि उनका बेटा बहुत पहले ही घर से निकल गया है। इसके बाद पायल के पिता और उनके परिवार ने उसे इधर-उधर खोजना शुरू कर दिया।

खोजबीन के दौरान उन्हें सड़क पर एक बाइक पड़ा मिला। यह भाविक का था। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक को तीन लोगों ने अगवा किया था। पहले युवक को कार से टक्कर मारकर गिराया गया था। इसके बाद उसे अगवा कर लिया गया।

पुलिस ने पूछताछ की तो पायल ने कबूल लिया जुर्म

इसके बाद पायल के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को पायल पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान पायल ने कबूल कर किया कि उसने ही भाविक के अपहरण और हत्या की साजिश रची थी। पायल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कल्पेश ने बताया कि उसने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर भाविक को अगवा किया। कार में ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नर्मदा नहर में फेंक दिया।

भाविक पायल के घर जा रहा था तो पायल ने उसका सही ठिकाना जानने के लिए उसे फोन किया। इसके बाद उसने कल्पेश को उसकी लोकेशन बता दी। पायल ने बताया कि वह कल्पेश से प्यार करती थी, लेकिन उसके माता-पिता ने शादी भाविक से करवा दी। इसके बाद उसने अपने पति को खत्म करने का फैसला किया। पायल को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें- अनचाही नौकरी, काम का दबाव, बचने को काट ली उंगलियां, पुलिस ने यूं खोला भेद

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान