गुजरात में सरकारी व प्राइवेट ऑफिसों को 100% स्टाॅफ के साथ खोलने का आदेश, रोज 3 लाख लोगों को फ्री वैक्सीन

Published : Jun 04, 2021, 05:21 PM ISTUpdated : Jun 04, 2021, 06:51 PM IST
गुजरात में सरकारी व प्राइवेट ऑफिसों को 100% स्टाॅफ के साथ खोलने का आदेश, रोज 3 लाख लोगों को फ्री वैक्सीन

सार

राज्य सरकार ने तीन लाख वैक्सीन रोज फ्री में लगाया जा रहा है। इसमें 2.25 लाख वैक्सीन प्रतिदिन 18-44 उम्र के लोगों को जबकि 75 हजार वैक्सीन 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को लगाया जाएगा।

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी आफिसों को 7 जून से खोलने का आदेश दे दिया है। आॅफिस खोलने के लिए संख्या की पाबंदी खत्म कर दी गई है। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए 100 प्रतिशत स्टाॅफ को आने की अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि, राज्य में कोविड रेस्ट्रिक्शंस को 11 जून तक बढ़ा दिया गया है। 

रोज तीन लाख फ्री वैक्सीनेशन

राज्य सरकार ने तीन लाख वैक्सीन रोज फ्री में लगाया जा रहा है। इसमें 2.25 लाख वैक्सीन प्रतिदिन 18-44 उम्र के लोगों को लगाया जाएगा जबकि 75 हजार वैक्सीन 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को लगाया जाएगा। यह फ्री वैक्सीनेशन 1200 वैक्सीन सेंटर्स पर हो रहा है। राज्यभर में चार जून से यह वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा। 
 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं... जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास