गुलबर्गा लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, कांग्रेस के राधाकृष्ण 27 हजार मतों से जीते, बीजेपी के उमेश जाधव को हराया

GULBARGA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने कर्नाटका की गुलबर्गा (SC) सीट पर डॉ. उमेश जी जाधव को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने यहां से राधाकृष्ण को मौका मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की है।

 

Manish Meharele | Published : May 30, 2024 11:28 AM IST / Updated: Jun 04 2024, 04:08 PM IST

GULBARGA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने कर्नाटका की गुलबर्गा (SC) सीट पर डॉ. उमेश जी जाधव (Dr. Umesh G Jadhav) को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने यहां से राधाकृष्ण (Radhakrishna Doddamani) को मौका दिया है। यहां से कांग्रेस के राधाकृष्ण को 652321 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के उमेश जी जाधव को 625116 मत ही प्राप्त हुए हैं। इस तरह कांग्रेस उम्मीदवार राधाकृष्ण ने यहां से जीत दर्ज की है।

गुलबर्गा लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े…
- 2019 के लोकसभा इलेक्शन में बीजेपी के डॉ. उमेश जी जाधव हुए थे विनर
- डॉ. उमेश जी जाधव के पास 2019 में कुल संपत्ती 3 करोड़ रु. घोषित की थी
- कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2014 में गुलबर्गा सीट जीता
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2014 के इलेक्शन में अपनी प्रॉपर्टी 10 करोड़ बताई थी
- 2009 में गुलबर्गा सीट कांग्रेस प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे के कब्जे में था
- मल्लिकार्जुन के ऊपर 2009 में 5 करोड़ की संपत्ती, 55 लाख रु. का कर्ज था
- गुलबर्गा की जनता ने 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया था
- इक़बाल अहमद सारदगी (INC) ने 2004 में चुनाव जीता, प्रॉपर्टी 1 करोड़ थी

Latest Videos

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान गुलबर्गा सीट पर मतदाता की संख्या 1945765 थी, जबकि 2014 में यह संख्या 1721990 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. उमेश जी जाधव को गुलबर्गा की जनता ने 2019 के चुनाव में 620192 वोट देकर अपना नेता चुना था। उन्होंने मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 95452 वोट से हराया था। उन्हें 524740 वोट मिला था। वहीं, गुलबर्गा लोकसभा चुनाव 2014 में यहां की जनता ने कांग्रेस को बहुमत दिया था। मल्लिकार्जुन खड़गे 507193 वोट पाकर विजेता बने थे। दूसरे नंबर पर रहने वाले बीजेपी उम्मीदवार रेवुनायक बेलामागी को 432460 वोट मिला था। हार का अंतर 74733 वोट था।


पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts