गुरदासपुर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: सनी देओल की जीत को बरकरार नहीं रख पाए BJP के दिनेश सिंह

Published : Jun 04, 2024, 04:33 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 09:56 PM IST
GURDASPUR-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए भाजपा ने पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट पर Dinesh Singh को टिकट दिया था। SAD ने यहां से Daljit Singh Cheema और कांग्रेस ने Sukhjinder Singh Randhawa को मौका दिया था।

GURDASPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट से जनता ने इस बार कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने 82861 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया है। रंधावा को कुल 364043 वोट मिले हैं। यह वही सीट है, जहां से 2019 में भाजपा से सनी देओल सांसद चुने गए थे। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उनका टिकट काटकर दिनेश सिंह बब्बू (Dinesh Singh Babbu) को टिकट दिया था। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने यहां से दलजीत सिंह चीमा (Daljit Singh Cheema) को मौका दिया था।

गुरदासपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 में बॉलीवुड स्टार सनी देओल (BJP) ने गुरदासपुर में मचाया था गदर

- सनी देओल के पास 2019 में कुल प्रॉपर्टी 87 करोड़ थी, कर्ज 53 करोड़ रु. थी

- 2014 में गुरदासपुर चुनाव बॉलीवुड एक्टर और BJP प्रत्याशी विनोद खन्ना ने जीता

- विनोद खन्ना ने 2014 में अपनी संपत्ती 66 करोड़ घोषित की थी, कर्ज 1 करोड़ था

- गुरदासपुर के वोटर ने 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह बाजवा को बनाया विनर

- 2009 के इलेक्शन में प्रताप सिंह बाजवा के पास कुल संपत्ती 6 करोड़ थी, कर्ज 1cr.

- BJP कैंडीडेट विनोद खन्ना ने 2004 के चुनाव में गुरदासपुर लोकसभा चुनाव जीता

- 2004 में विनोद खन्ना ने अपनी कुल संपत्ती 8 करोड़ शो की थी, कर्ज 12 लाख था

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में गुरदासपुर सीट पर 1595284 मतदाता थे, जबकि 2014 में यह संख्या 1500337 थी। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। फिल्म स्टार सनी देओल को जनता ने 558719 वोट देकर अपना हीरो बनाया था। कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 476260 वोट मिला था। हार का अंतर 82459 वोट था। वहीं, गुरदासपुर सीट पर 2014 में बीजेपी का कमल खिला था। फिल्म स्टार विनोद खन्ना 482255 वोट पाकर अभिनेता से नेता बने थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा को 136065 वोट से हराया था। बाजवा को 346190 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?