रक्षाबंधन से पहले राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, 15 अगस्त को मनाएगा जन्मदिन

Published : Aug 05, 2025, 09:03 AM ISTUpdated : Aug 05, 2025, 09:11 AM IST
राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल

सार

Gurmeet Ram Rahim On 40 Day Parole: हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को रक्षाबंधन से पहले 40 दिन की पैरोल दी है।अब वह 15 अगस्त को डेरे में ही जन्मदिन मनाएंगे।  

Gurmeet Ram Rahim On 40 Day Parole: हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को रक्षाबंधन से पहले 40 दिन की पैरोल दी है। इसके बाद वह 5 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा स्थित डेरे के लिए रवाना हो गया। राम रहीम को पैरोल मिलने की खबर से उसके समर्थक बहुत खुश हैं। अब वह 15 अगस्त को अपना जन्मदिन भी डेरे में ही मनाएगा। बता दें कि राम रहीम को इससे पहले भी कई बार पैरोल मिल चुकी है, और हर बार उसके बाहर आने पर उनके समर्थत काफी जोश में नजर आते हैं।

इससे पहले भी पेरोल पर जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दी गई है, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब उसे जेल से बाहर आने की इजाजत मिली हो। इससे पहले अप्रैल 2024 में भी राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई थी। वहीं, फरवरी 2024 में दिल्ली चुनावों से ठीक पहले भी राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। हर बार वह जेल से निकलते ही सीधे सिरसा स्थित आश्रम पहुंचता है।

यह भी पढ़ें: ‘Pariksha Pe Charcha 2025’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम को मिला Guinness World Record सम्मान

किस मामले में दोषी है राम रहीम?

गुरमीत राम रहीम वर्तमान में दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा है। अगस्त 2017 में पंचकूला की विशेष CBI कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए 10-10 साल की दो सजा सुनाई थी, जो साथ-साथ चल रही हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने उस पर ₹30 लाख 20 हजार का जुर्माना भी लगाया था। CBI की चार्जशीट के अनुसार, यह मामला 1999 का है लेकिन पीड़िताओं के बयान 2005 में दर्ज किए गए। जांच एजेंसी ने करीब छह साल की पड़ताल के बाद मामले में राम रहीम को दोषी पाया।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा