Guwahati Bikaner Express Train accident: मरने वालों की संख्या 9 हुई; रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे घटनास्थल

पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में गुरुवार शाम गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस (Guwahati Bikaner Express Train accident) के हादसे के बाद आज रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव(Ashwini Vaishnaw) आज घटनास्थल का दौरा करेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Jan 14, 2022 2:47 AM IST / Updated: Jan 14 2022, 10:57 AM IST

कोलकाता.पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में गुरुवार शाम गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस (Guwahati Bikaner Express Train accident) के हादसे के बाद आज रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव(Ashwini Vaishnaw) आज घटनास्थल का दौरा करेंगे। बता दें कि डोमोहानी के पास ट्रेन बेपटरी हो गई थी। हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे थी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। हादसे के बाद आज रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव(Ashwini Vaishnaw) आज घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे।

पूरे मामले की जांच कराएंगे
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार सुबह मैनगुरी पहुंचे थे। वे आधी रात को हावड़ा स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद वह स्पेशल ट्रेन से मैनागुरी के दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हुए। सुबह मैनागुरी पहुंचे। रेलमंत्री ने कहा-''रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। मैं यहां की स्थिति की व्यक्तिगत रूप से जांच करने आया हूं। इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना है। प्रधानमंत्री इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मैं यहां दुर्घटना के मूल कारण का पता लगाने के लिए आया हूं।"

रेल मंत्री के साथ रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष भी थे। वे पूरे मामले को देखेंगे। इसके अलावा, रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) भी मंत्री के साथ थे। वे दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे, क्या कोई तकनीकी खराबी थी?
 

शुक्रवार सुबह तक चला रेस्क्यू
 NF Railway के जनरल मैनेजर अंगशुल गुप्ता(Angshul Gupta) ने बताया कि रेस्क्यू पूरा कर लिया गया है। रेलवे ने ट्रैक की सफाई और मरम्मत कर दी है। अब तक कुल 9 लोगों की मौत हुई है। रात 3 बजे स्लीपर कोच S-10 से एक शव और मिला। इस बीच रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। हादसे में 42 यात्री घायल हैं। इन्हें 3 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 6 की हालात नाजुक है।

TMC ने उठाए सवाल
रेल हादसे पर तृणमूल कांग्रेस(TMC) के सांसद सौगत रॉय ने कई सनसनीखेज सवाल उठाए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि ट्रैक पर दरार थी, उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उधर, घटनास्थल पर रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इसमें NDRF के साथ BSF क जवान भी तैनात रहे। 

तीन घंटे में भी अधिकारी घटनास्थल नहीं पहुंच पाए
जिस जगह ये हादसा हुआ, वो गुवाहाटी से 360 किमी दूर है। हादसे के वक्त ट्रेन में 1053 यात्री सवार थे। twitter पर खुद को भाजपा नेता कहने वाले रमेश कुमार अग्रवाल ने लिखा-सुना-पढ़ा  कि घटना के तीन घंटे बाद भी रेलधिकारी नही पहुंच पाए, जबकि न्यू जलपाईगुड़ी से मैना गुड़ी एक घंटे का रास्ता है। निकटतम स्टेशन से तत्काल सहायता पहुंचनी चाहिए थी।

पीएम मोदी ने ली जानकारी
रेल हादसे को के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) से बात करके घटना की विस्तृत जानकारी ली थी। मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से भी बात की थी। घटना के बाद सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने डिब्बों में फंसे यात्रियों की मदद की।

जांच कमेटी बैठी
रेल मंत्रालय के अनुसार गोवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय रेलवे सुरक्षा जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। रेलवे ने हेल्पाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति रेल एक्सीडेंट के संबंध में इन नंबरों पर जानकारी हासिल कर सकता है। रेलवे हेल्पलाइन नंबर - 03612731622, 03612731623, 8134054999

यह भी पढ़ें
Guwahati Bikaner Express Train accident : एक दूसरे के ऊपर चढ़कर पुर्जे-पुर्जे हो गईं बोगियां...देखें तस्वीरें
उत्तर बंगाल में Bikaner express दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत, रेलवे टीम के अलावा बंगाल पुलिस, BSF लगाया गया
चीखते लोग, कराहती सांसें और खिड़कियों से जान बचाने की कोशिश, ट्रेन हादसे के डरावने Video

pic.twitter.com/8lH892iwsH

pic.twitter.com/0zDvluFOnO

 pic.twitter.com/HmrnqLJdCz

Read more Articles on
Share this article
click me!