Guwahati: प्रेमी ने लगाई फांसी तो न्यूज चैनल में काम करने वाली प्रेमिका ने किया खतरनाक काम

Published : Jul 10, 2025, 06:34 PM IST
person suffering from anxiety

सार

गुवाहाटी में प्रेमिका से झगड़े के बाद एक आदमी ने आत्महत्या कर ली। न्यूज चैनल में काम करने वाली उसकी गर्लफ्रेंड ने कलाई काटकर मरने की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर है।

Assam Crime: असम के गुवाहाटी में एक आदमी ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। उसने आत्महत्या करने से पहले अपनी प्रेमिका को रूम में बंद कर दिया था। उसकी प्रेमिका ने भी जान देने के लिए अपनी कलाई काट ली। उसकी हालत गंभीर है। दोनों किराये के घर में लिव इन में रह रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार आधी रात के बाद काहिलीपाड़ा के कल्याणी नगर में घटी। दोनों पिछले साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हाल के दिनों में उनके बीच झगड़े बढ़ गए थे।

लड़की ने कलाई काटने से पहले पुलिस को किया फोन

मृतक व्यक्ति की पहचान नवज्योति तालुकदार के रूप में हुई है। वह अपने रूम में मृत मिला। उनकी साथी सुष्मिता दास गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे इलाज के लिए हयात हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों आए दिन झगड़ते थे।

पुलिस ने बताया कि तालुकदार ने सुष्मिता को एक रूम में लॉक कर दिया था। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। सुष्मिता ने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश करने से पहले पुलिस को जानकारी दे दी थी।

न्यूज चैनल में काम करती हैं सुष्मिता दास

गुवाहाटी पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "पुरुष फंदे से लटका हुआ पाया गया। महिला ने इमरजेंसी कॉल की थी। हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया। सुष्मिता दास एक न्यूज चैनल में काम करती हैं। हमने अपनी जांच शुरू कर दी है।"

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

10 हजार करोड़ का खजाना लेकिन न घर न कोई सैलरी-फिर भी BJP अध्यक्ष सबसे ताकतवर-क्यों और कैसे?
BJP अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे नितिन नबीन, 20 जनवरी को बनेंगे पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट