Hajj 2022: दिल्ली से उड़ेंगी फ्लाइट्स, कैसा होगा हज का टूर पैकेज, जानें सारे नियम और हज का महत्व

Published : Jul 06, 2022, 08:14 PM IST
Hajj 2022: दिल्ली से उड़ेंगी फ्लाइट्स, कैसा होगा हज का टूर पैकेज, जानें सारे नियम और हज का महत्व

सार

कोरोना की वजह से 2 सालों तक हज यात्रा नहीं की जा सकी लेकिन 2022 में हज यात्रा होगी। भारत सरकार ने भी हज यात्रा के लिए कुछ नियम बनाए हैं। इस बार हज टूर पैकेज का भी ऐलान किया गया है। क्या है इसके नियम आप भी जानें। 

नई दिल्ली. कोरोना काल की वजह से करीब 2 साल तक हज यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि 2022 में हज यात्रा को अनुमति मिल गई है। इस बार भारत का हज कोटा 79237 लोगों का है। हज यात्रा पर जाने वालों की शुरूआत भी हो गई है। इस बार हज यात्रा में 50 प्रतिशत संख्या महिलाओं की रहेगी। अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष हज यात्रा थोड़ी महंगी होगी। 

हज का इतिहास व महत्व
भारत सहित कई देशों के मुस्लिम यात्री सउदी अरब में स्थित पवित्र धार्मिक स्थल मक्का मदीना में हज करने जाता है। इस्लाम के पांच आधार हैं जिन पर सभी मुसलमानों को अमल करना चाहिए। ये 5 आधार हैं, शहादा, सलात या नमाज, सौम या रोजा, जकात और हज। हर करना बाध्यकारी नहीं है लेकिन हर सक्षम मुसलमान को एक बार हज यात्रा करना चाहिए। 

हज 2022 के लिए खास
इस साल भारत से कुल 79 हजार 237 लोग हज यात्रा कर सकते हैं। हालांकि इसमें महिलाओं के 50 फीसदी कोटा आरक्षित किया गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पहले की सरकारें हज सब्सिडी के नाम छल करती थीं। नकवी ने कहा कि हज यात्रा को मोदी सरकार ने पारदर्शी बना दिया है। यही कारण है कि सब्सिडी खत्म होने के बाद भी यात्रियों पर कोई बोझ नहीं पड़ा है। 

क्या है हज की सही तारीख
हज इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जिल हिज्जाह की 8वीं तारीख से 12वीं तारीख तक होता है। जिस दिन हज पूरा होता है, उस दिन ईद उल अजहा यानी बकरीद होती है। मुसलमानों में हज के अलावा एक और यात्रा होती है, जिसे उमराह कहा जाता है। हालांकि उमराह साल में कभी भी हो सकता है। जबकि हज सिर्फ बकरीद पर ही होता है। 

हज टूर पैकेज्ड
हज 2022 के लिए कई ट्रवेल कंपनियों ने टूर पैकेज की भी घोषणा की है। भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कई तरह के पैकेज उपलब्ध हैं। अल्पसंख्यक मंत्रालय के अनुसार 79237 में से 22 हजार 636 सीटें प्राइवेट टूर आपरेटर्स के लिए हैं। हज कमेटी आफ इंडिया ही राज्यों में मुस्लिम आबादी के हिसाब से सीटों का बंटवारा करती है। 

हज कमेटी की क्या हैं गाइडलाइंस
सऊदी अरब सरकार की ओर से हज के लिए नई गाइडलाइन जारी होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने भी नया सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक 20 अप्रैल 2022 तक अधिकतम 65 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे आवेदक ही हज यात्रा पर जा सकेंगे। नई गाइडलाइन के मुताबिक आवेदक की कोविड की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही वह हज यात्रा पर जा सकेगा।

हज यात्रा के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेश
यदि आप हज कमेटी आफ इंडिया के जरिए हज यात्रा करना चाहते हैं तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इसके लिए किसी को भी हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फार्म भरना होता है। सारे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इस फार्म के लिए 300 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देनी होती है। सेलेक्शन होने के बाद मैसेज दिया जाता है। फिलहाल हज यात्रा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद की जा चुकी है। 

हज यात्रा के लिए कितना खर्च
हज यात्रा 2022 के लिए यात्रियों को करीब 3.35 लाख से लेकर 4.07 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। 2019 में हाजियों ने अजीजिया कैटेगरी के लिए 2.36 लाख और ग्रीन कैटेगरी के लिए 2.82 लाख रुपए खर्च किए थे। यह रकम सउदी अरब की सरकार की ओर से तय की गई है। 

यह भी पढ़ें

हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर, भारत से सऊदी अरब के बीच SpiceJet ऑपरेट करेगी 37 फ्लाइट्स
 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले