हरियाणा विधानसभा चुनाव: 4 एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत, कुछ में 75 मिशन के भी करीब

Published : Oct 21, 2019, 06:55 PM ISTUpdated : Oct 21, 2019, 07:31 PM IST
हरियाणा विधानसभा चुनाव: 4 एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत, कुछ में 75 मिशन के भी करीब

सार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 90 सीटों वाले हरियाणा में भाजपा के पास 2014 विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराने का मौका है। वहीं, कांग्रेस भाजपा के विजयी रथ को रोकना चाहेगी। 

चंडीगढ़. हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 90 सीटों वाले हरियाणा में भाजपा के पास 2014 विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराने का मौका है। वहीं, कांग्रेस भाजपा के विजयी रथ को रोकना चाहेगी। 

1- टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा 75+ मिशन के करीब नजर आ रही है। पार्टी को 90 सीटों में 71 सीटें मिलने का अनुमान है। वही, कांग्रेस को 11 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। 

2- रिपब्लिक-जन की बात के मुताबिक, भाजपा को 52 से 63 सीट मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस को 15-19 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 5-10 सीटें मिलने की उम्मीद है।

3- एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 71, कांग्रेस को 8 और अन्य को 10 सीटें मिलती दिख रही हैं।

4- न्यूज 18-आईपीएसओएस के एग्जिट पोल में भाजपा को 75, कांग्रेस को 10, जेजेपी को 2 और अन्य को 3 सीटें मिलती दिख रही हैं।

2014 के नतीजे

पार्टी       सीट 
भाजपा47
कांग्रेस15
लोकदल (इनेलो)19
हजका2
अन्य7

 

 

PREV

Recommended Stories

'ये अयोध्या नहीं जो बाबरी को कोई हाथ लगा दे', हुमायूं कबीर ने फिर उगला जहर
हिजाब विवाद: Giriraj Singh और Mehbooba Mufti में सियासी जंग!