हरियाणा चुनाव 2019: आम आदमी पार्टी ने जारी की 22 प्रत्याशियों की लिस्ट

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। 21 अक्टूबर को मतदान होगा, 24 को नतीजे आएंगे इस बीच आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 26, 2019 8:38 AM IST / Updated: Sep 26 2019, 03:01 PM IST

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। 21 अक्टूबर को मतदान होगा, 24 को नतीजे आएंगे इस बीच आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
 
राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के साथ प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने लिस्ट जारी करने की सूचना दी। आम आदमी पार्टी ने पहले 22 प्रत्याशियों की लिस्ट दी है। घोषणा के साथ ही पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया गया है। जयहिंद ने कहा कि प्रत्याशी चयन में पार्टी के लिए जी जान से काम करने वालों को प्रमुखता दी गई है। साथ ही लिस्ट में महिलाओं, किसान, पूर्व सैनिक, सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
 
क्षेत्रप्रत्याशी
पंचकूलायोगेश्वर शर्मा
असंधअनूप संधू
जुलानाराजकुमार पहल
अंबालाअंशुल कुमार अग्रवाल
लाडवागुरदेव सिंह सुरा
फतेहाबादलक्ष्य गर्ग
हांसीमनोज राठी
उकलानामंजीत रंगा
नारनोंदमंजीत लौरा
बरवालाअनूप सिंह चनौत
तोशामपवन हिंदुस्तानी
गढ़ी सांपला किलोईपूर्व सूबेदार मुनिपाल अत्तरी
बहादुरगढ़अनिता छिकारा
बेरीअशवनी दुल्हे
महेंद्रगढ़अजय शर्मा
गुरुग्राम             रणबीर सिंह राठी
होडलकरण डागर
पलवलकुलदीप कौशिक
फरीदाबाद एनआईटीसंतोष यादव
बड़खलधर्मवीर भड़ाना
बलभगढ़हरेंद्र भाटी
फरीदाबादकुमारी सुमनलता वशिष्ठ

 

Share this article
click me!