चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। 21 अक्टूबर को मतदान होगा, 24 को नतीजे आएंगे इस बीच आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। 21 अक्टूबर को मतदान होगा, 24 को नतीजे आएंगे इस बीच आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के साथ प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने लिस्ट जारी करने की सूचना दी। आम आदमी पार्टी ने पहले 22 प्रत्याशियों की लिस्ट दी है। घोषणा के साथ ही पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया गया है। जयहिंद ने कहा कि प्रत्याशी चयन में पार्टी के लिए जी जान से काम करने वालों को प्रमुखता दी गई है। साथ ही लिस्ट में महिलाओं, किसान, पूर्व सैनिक, सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।