'लॉकडाउन में ये नमूने उत्सव कर रहे हैं,' पूर्वी CM के बेटे की शादी की फोटो देख ऐसे भड़के कुमार विश्वास

लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में कैद हैं, लेकिन कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमार स्वामी के बेटे निखिल की शादी हुई। ट्विटर पर लोगों ने काफी आलोचना की। इस बीच कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, सामान्य भारतीय कठोर अनुशासन में घरों में कैद होकर देश बचाने की तपस्या कर रहा है और ये नमूने उत्सव कर रहे हैं?  

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2020 2:20 PM IST / Updated: Apr 17 2020, 07:55 PM IST

नई दिल्ली. लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में कैद हैं, लेकिन कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमार स्वामी के बेटे निखिल की शादी हुई। ट्विटर पर लोगों ने काफी आलोचना की। इस बीच कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, सामान्य भारतीय कठोर अनुशासन में घरों में कैद होकर देश बचाने की तपस्या कर रहा है और ये नमूने उत्सव कर रहे हैं? और महान बात तो यह है कि, इन नमूनों को हमने देश-प्रदेश-लोकसभा-राज्यसभा सब तरह की ताक़तें दीं है ? आगे भी देंगे ही...हम ना सुधरे...ना सुधरेंगे। 

कांग्रेस नेता के बेटी से हुई शादी
निखिल कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेता और रियल एस्टेट कारोबारी एम. कृष्णप्पा की पोती से शादी की। कृष्णप्पा कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे हैं। निखिल कन्नड अभिनेता के साथ साथ राजनेता भी हैं।

बेंगलुरु के बाहर फार्म हाउस में हुई शादी
दोनों की यह शादी बेंगलुरु के बाहरी इलाके रामानगर में एक फार्म हाउस में हुई। इस शादी में मीडिया की एंट्री पर रोक थी। वहीं, फार्म हाउस के बाहर 30-40 गाड़ियां जरूर दिखाई दीं।

पुलिस ने जानकारी मांगी तो उन्होंने गाड़ी के पास दिखाए
जब पुलिस ने इस बारे में कुमारस्वामी परिवार से जानकारी मांगी तो उन्होंने सभी गाड़ियों के पास भी दिखाए। लॉकडाउन के चलते शादी और ऐसे सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगी है, जिनमें भीड़ इकट्ठी हो। हालांकि, इससे पहले जब कुमारस्वामी से लॉकडाउन में शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, सभी कार्यक्रमों की पहले ही अनुमति ले ली गई है। वहीं, बीएस येदियुरप्पा की सरकार भी शादी पर पूरी नजर रख रही है। इस शादी की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम नहीं माने गए तो कार्रवाई की जाएगी।

शादी में 100 से कम गेस्ट होने का दावा
उधर, कुमारस्वामी के दफ्तर से बताया गया, शादी में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। इस शादी में सिर्फ 100 से कम गेस्ट बुलाए गए हैं। वहीं, शादी समारोह के स्थल पर जो भी रिश्तेदार शामिल हुए, उनकी स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था भी की गई। इतना ही नहीं लोगों की जांच के लिए डॉक्टर भी रखे गए थे। 30 साल के निखिल कन्नड फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने रेवती से फरवरी में सगाई की थी। यह कार्यक्रम बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड में रखा गया था। यहां देवगौड़ा के साथ राज्य के कई बड़े नेता और प्रभावी लोग पहुंचे।

निखिल ने 2019 लोकसभा चुनाव में राजनीति में किया था डेब्यू
निखिल ने 2019 लोकसभा चुनाव में राजनीतिक डेब्यू किया था। वे राजनीति और सामाजिक कार्यक्रमों में भी नजर आते हैं। निखिल ने मंड्या लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें इस सीट से हार मिली। निखिल को भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश के सामने हार का सामना करना पड़ा। सुमलता कर्नाटक के दिवंगत अभिनेता अंबरीश की पत्नी हैं। निखिल ने कन्नड़ फिल्मों में 2016 में डेब्यू किया था। जल्द ही वे अपनी नई फिल्म प्रोडक्शन नंबर- 1 की शूटिंग शुरू करेंगे।

Share this article
click me!