दिल्ली : प्लाज्मा थेरेपी से स्वास्थ्य मंत्री की स्थिति में सुधार, संक्रमित होने के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

Published : Jun 21, 2020, 03:43 PM ISTUpdated : Jun 21, 2020, 04:10 PM IST
दिल्ली : प्लाज्मा थेरेपी से स्वास्थ्य मंत्री की स्थिति में सुधार, संक्रमित होने के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्वास्थ्य स्थिति में अब सुधार हुआ है। सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी शनिवार को प्लाज्मा थेरेपी हुई थी। अब उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

नई दिल्ली. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्वास्थ्य स्थिति में अब सुधार हुआ है। सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी शनिवार को प्लाज्मा थेरेपी हुई थी। अब उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को 16 जून को बुखार और सांस लेने में दिक्कत आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। 

 


ऑक्सीजन पर थे स्वास्थ्य मंत्री
सत्येंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इसके बाद उन्हें प्लाज्मा थेरेपी के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था, इसी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। 

कल जनरल वार्ड में किए जा सकते हैं शिफ्ट
सत्येंद्र जैन की मौजूदा स्थिति को लेकर डॉक्टरों ने बताया कि  उनका बुखार कम और ऑक्सीजन स्तर में सुधार हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें कल तक जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।

विधायक आतिशी मार्लेना भी कोरोना संक्रमित
दिल्ली से आप विधायक और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सलाहकार आतिशी मार्लेना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। आतिशी को सर्दी और खांसी के लक्षण दिखे थे। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को अपना कोरोना टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आतिशी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

PREV

Recommended Stories

मजदूरों को मिलेंगे 10 हजार, 50% वर्क फ्रॉम होम-दिल्ली सरकार का चौंकाने वाला प्लान क्यों?
New Year 2026 Strict Rules: गोवा से सबक, इस राज्य में पार्टी के लिए 19 प्वाइंट की गाइडलाइन