कोरोना: भारत अब हर रोज 1 लाख टेस्ट करने में सक्षम, यहां मृत्यु दर दुनिया की तुलना में सबसे कम- डॉ हर्षवर्धन

भारत अब हर रोज कोरोना वायरस के 1 लाख टेस्ट करने में सक्षम है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दी। उन्होंने बताया कि भारत में मृत्यु दर भी दुनिया के मुकाबले काफी कम है। स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के अफसरों के साथ कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

Asianet News Hindi | Published : May 12, 2020 1:29 PM IST

नई दिल्ली. भारत अब हर रोज कोरोना वायरस के 1 लाख टेस्ट करने में सक्षम है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दी। उन्होंने बताया कि भारत में मृत्यु दर भी दुनिया के मुकाबले काफी कम है। स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के अफसरों के साथ कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा, भारत में मृत्यु दर 3.2 है। यह दुनियाभर के अन्य देशों की तुलना में सबसे कम है। उन्होंने कहा, भारत में रिकवरी रेट देखें तो यह भी दिन प्रतिदिन और अच्छा होता जा रहा है। उन्होंने कहा, भारत का रिकवरी रेट अब 31.7% तक पहुंच गया है। 

Latest Videos

दुनिया में मृत्यु दर 7-7.5%
उन्होंने बताया कि भारत में आज मृत्यु दर 3.2% है। कई राज्यों में इससे भी कम है। दुनिया की बात करें तो कोरोना से मरने वालों की दर 7-7.5% है। 

31 मई से पहले पाया लक्ष्य
डॉ हर्षवर्धन ने कहा, मैंने पहले कहा था कि हम 31 मई तक हर रोज एक लाख टेस्टिंग पर पहुंच जाएंगे। लेकिन हमने इस लक्ष्य को पहले ही पा लिया। अब हम हर रोज 1 लाख टेस्ट कर सकते हैं। 11 मई को 86191 टेस्ट किए गए। अभी देश में 347 सरकारी और 137 प्राइवेट लैब्स में जांचे हो रही हैं। उन्होंने कहा, फरवरी में सिर्फ 1 लैब में टेस्ट हो रहा था, अब 484 लैब काम कर रही हैं। 

सिर्फ 0.41% मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही
उन्होंने कहा, आज सुबह तक भारत में 70756 केस सामने आए हैं। 22455 लोग ठीक हो चुके हैं। आखिरी 14 दिन में डबलिंग रेट 10.9 है। वहीं, पिछले 7 दिन में देखें तो यह 10.8 है। भारत में अभी सिर्फ 0.41% मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही है। वहीं, 1.82% मरीज ऑक्सीजन पर हैं। 2.31% मरीज आईसीयू में हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

बंगाल में फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में डॉक्टर, जानें क्या है नया मामला । Kolkata Doctor Case
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
Nasrallah की मौत पर राहुल गांधी से लेकर महबूबा मुफ्ती तक सब को सुना गए हिमंता बिस्वा सरमा, पूछा सवाल
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral