
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 8893 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के बुखार, जुखाम, खांसी जैसे लक्षणों में अब कुछ नए लक्षण जोड़े हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूंघने की क्षमता में कमी और स्वाद में कमी को कोरोना के लक्षणों में शामिल किया।
इससे पहले WHO ने बताए थे ये लक्षण थे
- बुखार
- कफ
- थकान
- सांस लेने में परेशानी
- जुखाम
- मांसपेशियों में दर्द
- डायरिया, गले में सूजन
भारत में 3 लाख पहुंचे केस
भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं। पिछले 10 दिन में करीब 1 लाख मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 11,458 केस मिले हैं। वहीं, 386 लोगों ने इस दौरान अपनी जान गंवाई है। भारत में अब कुल केस 308993 लाख पहुंच गए हैं। भारत में अब तक 8884 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में 30 जनवरी को पहला केस मिला था। इसके बाद 18 मई को भारत में 1 लाख मरीज पहुंचे थे। यानी 1 लाख मामले 110 दिनों में मिले थे। लेकिन अब भारत में तेजी से संक्रमण बढ़ा हैं। यहां पिछले 10 दिन में 1 लाख केस मिले हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.