
नई दिल्ली. आर्थिक मंदी से जूझ रहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। 2020 में तो पाकिस्तान ने हद ही पार कर दी। इस साल अब तक पाकिस्तान की ओर से 2000 बार सीजफायर उल्लंघन हुआ है। यह जानकारी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने दी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से इस साल 6 महीने में 2000 से ज्यादा बार उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा, पिछले सालों से तुलना करें तो पूरे 2018 में इतनी बार उल्लंघन नहीं हुआ था।
| साल | सीजफायर उल्लंघन किया |
| 2020 (जून तक) | 2000 |
| 2019 | 3289 |
| 2018 | 2936 |
| 2017 | 971 |
| 2016 | 449 |
| 2015 | 405 |
| 2014 | 583 |
माकूल जवाब दे रहा भारत
पाकिस्तानी सेना भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश में लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रही है। भारत की ओर से हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। गुरुवार रात को ही भारत ने जवाबी कार्रवाई में 10 चौकियां उड़ा दी थीं।
कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूटी
सुरक्षाबलों द्वारा कश्मीर में भी आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। लॉकडाउन में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं। इस साल अब तक 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हो चुके हैं। 13 जून तक 25 आतंकी मारे गए हैं। भारतीय सुरक्षाबलों की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.