
नई दिल्ली. भारत में अब तक संक्रमण के 10,363 मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 1,211 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 179 लोग ठीक हुए। भारत में अभ तक 1,036 लोग ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक भारत में 339 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 31 मौतें हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक 602 अस्पतालों में कोरोना का इलाज हो रहा है। 1 लाख 6 हजार 719 आइसोलेशन बेड हैं। वहीं, 12,024 आईसीयू बेड हैं।
भारत में 5.29 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा
वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता राजेश मल्होत्रा ने बताया, भारत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5.29 लाख लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। उन्होंने बताया, इसकी उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं, 32 करोड़ लोगों के खाते में सीधे पैसा पहुंचा है। अभी तक 29,352 करोड़ रुपए खातों में डाला गया है।
भारत में अब तक 2,31,902 जांचे हुईं
आईसीएमआर के रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया, भारत में अब तक 2,31,902 टेस्ट हुए हैं। इसमें से 10,363 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हम लगभग 33 लाख RT-PCR (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) के लिए ऑर्डर कर रहे हैं। 37 लाख रैपिड किट के किसी भी वक्त हमें मिल जाएंगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.