भारत में अब तक 2 लाख 31 हजार 902 की जांच हुई, 10,363 संक्रमित मिले; 24 घंटे में ठीक हुए 179 लोग

भारत में अब तक संक्रमण के  10,363 मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 1,211 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 179 लोग ठीक हुए। भारत में अभ तक 1,036 लोग ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी।

Asianet News Hindi | Published : Apr 14, 2020 11:19 AM IST / Updated: Apr 14 2020, 05:28 PM IST

नई दिल्ली. भारत में अब तक संक्रमण के  10,363 मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 1,211 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 179 लोग ठीक हुए। भारत में अभ तक 1,036 लोग ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक भारत में 339 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 31 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक 602 अस्पतालों में कोरोना का इलाज हो रहा है। 1 लाख 6 हजार 719 आइसोलेशन बेड हैं। वहीं, 12,024 आईसीयू बेड हैं। 

Latest Videos

भारत में 5.29 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा
वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता राजेश मल्होत्रा ने बताया, भारत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5.29 लाख लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। उन्होंने बताया, इसकी उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं, 32 करोड़ लोगों के खाते में सीधे पैसा पहुंचा है। अभी तक 29,352 करोड़ रुपए खातों में डाला गया है। 

भारत में अब तक 2,31,902 जांचे हुईं
आईसीएमआर के रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया, भारत में अब तक 2,31,902 टेस्ट हुए हैं। इसमें से 10,363 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हम लगभग 33 लाख RT-PCR  (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) के लिए ऑर्डर कर रहे हैं। 37 लाख रैपिड किट के किसी भी वक्त हमें मिल जाएंगी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों