ऑनर किलिंग: पिता ने सेल्फी वीडियो में कबूला अपनी बेटी के साथ किया गुनाह, भाइयों को कबूल नहीं हुआ बहन का इश्क

ऑनर किलिंग(honour killing) से जुड़े ये दो चौंकाने वाले मामले मीडिया-सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। एक मामला आंध्र प्रदेश का है, जबकि दूसरा यूपी का। आंध्र प्रदेश में एक शराबी पिता ने अपनी 16 बेटी को मार डाला। यूपी में 19 साल की बहन की उसके ही दो भाइयों ने जान ले ली।

Amitabh Budholiya | Published : Nov 5, 2022 6:28 AM IST / Updated: Nov 05 2022, 12:01 PM IST

डेस्क न्यूज. ऑनर किलिंग(honour killing) से जुड़े ये दो चौंकाने वाले मामले मीडिया-सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। एक मामला आंध्र प्रदेश का है, जबकि दूसरा यूपी का। आंध्र प्रदेश में एक शराबी पिता ने अपनी 16 बेटी को मार डाला। आरोपी ने एक सेल्फ वीडियो  के जरिये अपना जुर्म कबूल किया। यूपी में 19 साल की बहन की उसके ही दो भाइयों ने जान ले ली। मौत से पहले लड़की के दो ऑडियो वायरल हुए थे, जिसमें वो अपने प्रेम से मदद की गुहार लगाती सुनी गई थी। पढ़िए ऑनर किलिंग से जुड़े ये क्राइम....

लड़के से बेटी की दोस्ती शराबी और सनकी पिता को नहीं थी पसंद
ऑनर किलिंग(honour killing) का यह मामला आंध्र प्रदेश के विजाग शहर(Vizag city) का है। यहां वन-टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के रेलीवेधी में 4 नवंबर को एक कथित तौर पर पिता ने अपनी 16 वर्षीय लड़की की घर मे ही हत्या कर दी। लड़की 10वीं की छात्रा थी। वन-टाउन के इंस्पेक्टर एल रेवथम्मा ने बताया-हमें संदेह है कि लड़की की उसके पिता वी वरा प्रसाद(V Vara Prasad) ने की होगी। हालांकि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वरा प्रसाद शराबी है। प्रसाद की पत्नी ने लगभग 10 साल पहले उसे छोड़ दिया था। वो प्रसाद के कथित उत्पीड़न से तंग थी। रेवथम्मा ने कहा कि कुछ साल पहले उसकी बड़ी बेटी ने  भी घर छोड़ दिया था। वो भी पिता से परेशान थी। इस समय वो अपने प्रेमी के साथ रह रही है। (तस्वीर-आंध्र प्रदेश में आरोपी पिता, दूसरी-यूपी की पीड़िता)

सेल्फ वीडियो में आरोपी ने कबूला गुनाह: हालांकि पुलिस अभी तक हत्या के सही कारणों का पता नहीं लगा पाई है, लेकिन उन्हें संदेह है कि यह ऑनर किलिंग का मामला हो सकता है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक सेल्फी वीडियो में आरोपी ने दावा किया कि उसकी बेटी ने पढ़ाई-लिखाई की अनदेखी की और एक लड़के के प्यार में पड़ गई। इसलिए उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

ऑडियो क्लिप में मदद मांगती रही लड़की
यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इस्लामनगर का है। यहां 3 नवंबर की तड़के एक 19 वर्षीय लड़की को उसके ही भाइयों तोहिद और दानिश ने मार दिया। लड़की किसी से प्रेम करती थी, जो परिवार को पसंद नहीं था। लड़की का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने प्रेमी से मदद की गुहार लगाते सुनी गई थी। लड़की कहते सुनी गई थी कि उसके परिवार के लोग मारने के लिए इंजेक्शन लाए हैं। आरोप है कि लड़की को उसके भाइयों ने प्रेम संबंध का पता चलने पर बुरी तरह पीटा था। लड़की के प्रेमी की शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत FIR दर्ज करते हुए दोनेां भाइयों और उनकी मां समसिधा को गिरफ्तार कर लिया। तोहिद और दानिश ने अपना अपराध कबूल कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाइयों को पता चल गया था कि पीड़िता अपने प्रेमी के साथ भागकर कोर्ट मैरिज करने की प्लानिंग में है। 

यह भी पढ़ें
अंकिता भंडारी मर्डर:11 नवंबर को हो सकता है कोई बड़ा खुलासा, रिसॉर्ट में लगी आग व 'बुलडोजर एक्शन' पर शक
पढ़ते-पढ़ते Love हो जाए: 52 वर्षीय टीचर के पढ़ाने का अंदाज 20 साल की छात्रा को ऐसा जंचा, बात निकाह पर खत्म हुई

 

Share this article
click me!