
Rain Alert: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। रविवार रात राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम ठंडा और सुहाना हो गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह तक दिल्ली में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अब मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले छह दिनों तक राजधानी में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों जैसे बवाना, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, अक्षरधाम, लोदी रोड और लाजपत नगर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: तेलंगाना के संगारेड्डी केमिकल फैक्ट्री में धमाका, पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट
इसके साथ ही एनसीआर क्षेत्र के फरीदाबाद में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.