
Rain Alert Today: तेज हवा और बारिश के कारण कई राज्यों में अब मौसम पूरी तरह बदल गया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून तक रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है, जबकि 19 से 22 जून के बीच कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
झारखंड में मानसून पूरी तरह फैल चुका है। यहां 18 और 19 जून को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। रांची जिला प्रशासन ने 19 जून को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में लखनऊ समेत 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई इलाकों में तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी है।
यह भी पढ़ें: ONGC घोटाला: CBI ने 10 लोगों पर दर्ज किया केस, 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
ओडिशा में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई है और मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। पंजाब में 21 से 23 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 से 20 जून तक यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में भी अच्छी बारिश के आसार मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर जैसे जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.