VHP ने हिजाब पहनने को बताया नाजायज जिद, यह जिहादी अराजकता फैलाने का एक गहरा षड्यंत्र

Published : Feb 09, 2022, 03:12 PM IST
VHP ने हिजाब पहनने को बताया नाजायज जिद, यह जिहादी अराजकता फैलाने का एक गहरा षड्यंत्र

सार

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद देशभर में फैल गया है। इसे लेकर विश्व हिन्दू परिषद(VHP) ने कहा है कि कर्नाटक के उडुपी से प्रारंभ हुआ हिजाब विवाद वास्तव में हिजाब की आड़ में जिहादी अराजकता फैलाने का एक षड्यंत्र है। विहिप के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने आज कहा है कि इसे हिजाब जेहाद ही कहा जा सकता है।   

नई दिल्ली. कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद देशभर में फैल गया है। इसे लेकर विश्व हिन्दू परिषद(VHP) ने कहा है कि कर्नाटक के उडुपी से प्रारंभ हुआ हिजाब विवाद वास्तव में हिजाब की आड़ में जिहादी अराजकता फैलाने का एक षड्यंत्र है। विहिप के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने आज कहा है कि इसे हिजाब जेहाद ही कहा जा सकता है। विहिप ने एक प्रेस रिलीज जारी की है।

एक बड़ा षड्यंत्र
उडुपी के एक विद्यालय में 6 लड़कियों के द्वारा विद्यालय का निर्धारित गणवेश ना पहनने की नाजायज जिद ने एक चिंगारी का रूप धारण कर लिया। पीएफआई जैसे कट्टर इस्लामिक संगठन संपूर्ण कर्नाटक में अराजकता निर्माण करने का एक बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। बागलकोट जैसे कई स्थानों पर जिहादियों द्वारा की गई पत्थरबाजी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। हिन्दू समाज व देश के जागरूक नागरिक उनके इन षडयंत्रों को सफल नहीं होने देंगे। 

यह भी पढ़ें-हिजाब पर मलाला का ढोंग आया सामने, किताब में किया था बुर्के का विरोध, अब कहा- भारतीय लड़कियों की आजादी मत छीनो

डॉ. जैन ने कहा कि जितनी तेजी से संपूर्ण विश्व के इस्लामिक जगत व टूलकिट गैंग ने इस पर प्रतिक्रिया जताई है, उससे साफ प्रकट होता है कि ये भारत में अराजकता फैलाने का कोई भी अवसर नहीं चूकना चाहते। संभवतया ये कर्नाटक में शाहीन बाग दोहराना चाहते हैं। विहिप इन सभी अराजक तत्वों को स्पष्ट करना चाहती है कि कर्नाटक सरकार की सजगता और हिंदू समाज की सक्रियता के कारण वे सफल नहीं हो पाएंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के  परोक्ष समर्थन के कारण ही वे दिल्ली के नागरिकों को त्रस्त कर पाए थे।

षड्यंत्र की कठपुतली बनीं उडुपी की लड़कियां
डॉ. सुरेंद्र जैन ने बताया कि इस षड्यंत्र की कठपुतली बनी उडुपी की लड़कियों ने विद्यालय में प्रवेश के समय ही जिस फार्म पर हस्ताक्षर किए थे, उसमें स्पष्ट लिखा था कि वह विद्यालय का गणवेश पहनकर ही कक्षा में आएंगी। विद्यालय के विद्यार्थी नियमों का पालन करेंगे तो ही वहां शिक्षा प्राप्त करने का वातावरण बनता है। ये लड़कियां गणवेष पहन कर आ भी रही थीं। हिजाब पहन कर ही आने की उनकी इस जिद ने जिस प्रकार अचानक ही आक्रामक रूप धारण कर लिया उससे स्पष्ट होता है कि यह जिहादी षड्यंत्र का ही एक भाग है। 

यह भी पढ़ें-हिजाब विवाद : लड़की ने पहले लगाए अल्लाहु अकबर के नारे, जब उसने नारेबाजी की तब कोई था ही नहीं : शिक्षा मंत्री

कांग्रेस के नेतृत्व में टूलकिट गैंग
कांग्रेस के नेतृत्व में टूलकिट गैंग ने इस को समर्थन देने के साथ ही हिंदू समाज को जिस प्रकार अपमानित किया है वह घोर निंदनीय है।  विहिप के संयुक्त महामंत्री ने यह भी कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिव कुमार ने एक खाली स्तंभ पर भगवा फहराने को जिस प्रकार राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के रूप में प्रचारित किया है, वह सत्ता प्राप्त करने की हताशा में एक राष्ट्रघाती प्रयास है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या हिंदुओं को अपमानित कर जेहादी आग को भड़काने का यह अपराध उनके निर्देश पर हुआ है? यदि नहीं तो उन पर सख्त कार्यवाही करके कांग्रेस के दामन पर लगे दागों को साफ करने का प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-प्रियंका गांधीजी कोई एक लड़की बताइए, जो बिकिनी में स्कूल जाती हो, मलाला को याद दिलाई 'बुर्के वाली शटलकॉक'

हिंदू समाज करेगा साजिशों को विफल
डॉ. जैन ने कहा किविहिप उनको स्पष्ट करना चाहती है कि जागरूक हिंदू समाज उनके इन अपवित्र षड्यंत्रों को अवश्य विफल करेगा। विहिप कर्नाटक सरकार से अपील करती है कि वह इन सभी षड्यंत्रों का पर्दाफाश करें और इनका मजबूती से दमन करें जिससे वे इस जिहादी आग को देशभर में ना फैला पाएं।

यह भी पढ़ें-Hijab controversy: देशभर में समर्थन व विरोध में उठे सुर;कर्नाटक के मंत्री बोले-विवाद के पीछे कांग्रेस का हाथ
 

PREV

Recommended Stories

इंडिगो संकट का 5वां दिन: चेन्नई–हैदराबाद में 200+ फ्लाइट्स कैंसिल-आखिर एयरलाइन में चल क्या रहा है?
गोवा नाइटक्लब आग: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ वारंट जारी-क्या नियमों की अनदेखी थी?