हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना संक्रमित पाए गए, आवास पर ही हुए आइसोलेट

Published : Oct 12, 2020, 02:49 PM IST
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना संक्रमित पाए गए, आवास पर ही हुए आइसोलेट

सार

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है। जयराम ठाकुर अपने आवास पर ही आइसोलेट हैं। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। 

शिमला. हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है। जयराम ठाकुर अपने आवास पर ही आइसोलेट हैं। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। 

जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, कुछ दिन पहले किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैं बीते एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटीन था, गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया,जिसकी रिपोर्ट अभी पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हूं।

भारत में कोरोना के 71 लाख केस
भारत में कोरोना के अभी तक 71 लाख केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें 61.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। सिर्फ 8.63 लाख ही एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से अब तक 1.09 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास