Himachal Pradesh: बादल फटने से कई जगहों पर अचानक आई बाढ़, 2 लोगों की मौत

Published : Jun 25, 2025, 09:37 PM IST
Himachal Pradesh flash floods

सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भारी नुकसान हुआ है, और राहत कार्य जारी है।

Himachal Pradesh Flash Floods: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बादल फटने और अचानक बाढ़ आने की घटनाएं हुईं। इसके चलते दो लोगों के मारे जाने की खबर है। राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बादल फटने से आई भीषण बाढ़ में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। यहां 7-10 अन्य लोग लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है। कांगड़ा के खनियारा गांव में फ्लैश फ्लड के चलते भारी नुकसान हुआ है। यहां आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे है। दो शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।

 

 

मुख्यमंत्री कार्यालय और डिप्टी कमिश्नर ने बताया है कि हालात गंभीर बने हुए हैं। अचानक आई बाढ़ की चपेट में एक बिजली परियोजना आई है। ज्यादातर मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक भारी बारिश शुरू हो गई।

कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटा

यह घटना कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना के बाद मंडी जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के कुछ घंटों बाद हुई। पनहोह बांध से ब्यास नदी में पानी छोड़े जाने के बारे में चेतावनी जारी की गई है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ब्यास नदी से दूर रहने की सलाह दी गई।

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

UGC के नए नियम पर क्यों मचा है घमासान? आसान भाषा में समझें पूरा विवाद
India-European Trade Deal: कार, वाइन, पास्ता, इंडिया-EU डील में क्या-क्या सस्ता?