Himachal Pradesh Rains: बादल फटने से मंडी में तबाही, उफनाई नदियां, रेड अलर्ट जारी

Published : Jul 01, 2025, 07:59 AM ISTUpdated : Jul 01, 2025, 12:12 PM IST
Beas River

सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मची है। मंडी में कई घर और गाड़ियां बह गईं, सड़कें टूट गईं और ब्यास नदी उफान पर है। भूस्खलन से कई रास्ते बंद हैं।

Himachal Pradesh Rains: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। मंडी में बादल फटने की घटनाएं हुईं हैं, इसके चलते नदियां उफना गईं हैं। बादल फटने के चलते मंडी के करसोग के पंजराट और मेगली गांव में कई घर और गाड़ियां पानी में बह गए। सड़क टूट गई है।

 

 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से ब्यास नदी में उफान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी उफना गई है। नदी का पानी किनारों को तोड़ने को आमादा दिख रहा है। IMD (India Meteorological Department) ने हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है।

 

 

मंडी में रहने वाले सुशील ने कहा, "मंडी शहर में देर रात से बहुत बारिश हो रही है। जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। ब्यास नदी का जलस्तर उफान पर है।"

 

 

मंडी में भूस्खलन के कारण 137 सड़कें बंद

मंडी जिले में भारी बारिश के कारण मंगलवार को कई जगह भूस्खलन हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र में परिवहन और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। भूस्खलन के कारण महत्वपूर्ण कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 198 सड़कें विभिन्न स्थानों पर बंद हो गईं हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र धरमपुर उपमंडल है। यहां 47 सड़कें बंद हैं। इलाके में राहत कार्य चलाया जा रहा है। बंद हुईं सड़कों को खोलने की कोशिश चल रही है। लोगों से बिना आवश्यक काम के घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल