सुक्खू जी का समोसा किसने खाया? भाजयुमो ने 'समोसा मार्च' में बोला तीखा हमला

Published : Nov 09, 2024, 05:10 PM ISTUpdated : Nov 09, 2024, 05:12 PM IST
Samosa march

सार

हिमाचल में समोसे पर गरमाई राजनीति! भाजयुमो ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए समोसा मार्च निकाला और सवाल उठाया, 'सुक्खू जी, समोसा किसने खाया?'

Samosa Controversy: हिमाचल प्रदेश में समोसा विवाद राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। समोसा को लेकर राज्य की सुक्खू सरकार को घेरते हुए भाजयुमो ने शनिवार को समोसा मार्च निकाला। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नारा लगाया कि सुक्खूजी, समोसा किसने खाया? यह नाटकीय विरोध प्रदर्शन सीएम सुखविंदर सिंह सुखू के लिए बनाए गए नाश्ते को गलती से उनके सुरक्षा कर्मचारियों को परोस दिए जाने के बाद सीआईडी से जांच कराए जाने के बहस के बीच हुआ।

भाजयुमो ने सुक्खू के पोस्टर को खिलाया समोसा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पोस्टर को समोसा खिलाते हुए पोस्ट वायरल किए। वे नारे लगा रहे थे कि सुखू जी का समोसा किसने खाया? सीएम सुखू का समोसा किसने खाया?

क्यों विपक्षी नेता घेर रहे कांग्रेसी सीएम को?

दरअसल, 21 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीआईडी हेडक्वार्टर के दौरे पर गए थे। मुख्यालय पर उनके नाश्ते के लिए समोसा ऑर्डर किया गया था। लेकिन बताया जा रहा है कि गलती से समोसा को सीएम की बजाय उनके सुरक्षाकर्मियों में बांट दिया गया। मुख्यमंत्री के दौरे पर हुई गड़बड़ी को लेकर सीआईडी के अधिकारी अपना आंतरिक जांच वगैरह कर रहे हैं कि चूक या गलती कैसे हुई। यह मामला सार्वजनिक होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार ढंग से कटाक्ष किया और इसे मुद्दा बना दिया।

यह केवल अनुशासनात्मक इशू:सुक्खू

हालांकि, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए सीआईडी जांच किसी दूसरी घटना की होने और मीडिया द्वारा उसे गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया। यह केवल अनुशासनात्मक इशू के लिए किया गया था। मीडिया ने घटना को गलत तरीके से पेश किया है।

बीजेपी नेता हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि यह जांच एक खराब शासन का उदाहरण है। हिमाचल में लिए गए फैसले पूरे देश में हंसी का पात्र बन रहे हैं। एक साधारण स्नैक की गड़बड़ी जांच बन जाती है। यह सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:

''राहुल गांधी क्या, उनकी अगली 4 पीढ़ियां भी धारा 370 को लागू नहीं कर सकतीं''

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट
LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?