Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर भूलकर भी न करें ये काम वरना हो सकता है बहुत बड़ा नुकसान

Published : Mar 13, 2025, 04:51 PM IST
holika dahan 2025

सार

Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर कुछ काम करने से बचना चाहिए वरना धन और समृद्धि की हानि हो सकती है। इस दिन आपको कुछ काम भूलकर नहीं करना चाहिए। 

Holika Dahan 2025: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली के पहले होलिका दहन मनाया जाता है जिसे लोग छोटी होली भी कहते हैं। होलिका दहन के दिन कुछ विशेष कामों से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें करने से न केवल धन और समृद्धि की हानि हो सकती है, बल्कि घर में रोग भी आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन किन कार्यों से पूरी तरह बचना चाहिए।

होली पर बिल्कुल न करें ये काम

यदि आप धन में वृद्धि की कामना करते हैं, तो होलिका दहन के दिन किसी को भी पैसे उधार देने और लेने से बचना चाहिए, चाहे परिस्थितियां कितनी भी बड़ी क्यों न हों। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन पैसे का लेन-देन करने से धन की हानि हो सकती है। होलिका दहन पर मुख्य रूप से होलिका माता की पूजा की जाती है और इस दिन घर में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस कारण, इस दिन मांस और मदिरा का सेवन करना भी मना है।

यह भी पढ़ें: भारत ने अंतरिक्ष डी-डॉकिंग में रचा इतिहास, चंद्र मिशन का रास्‍ता खुला

रात में बाल खुले नहीं छोड़े

होलिका दहन के दिन जितना संभव हो, किसी दूसरे के घर में भोजन करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियां आसपास होती हैं इसलिए महिलाओं को अपने बाल खुले नहीं छोड़ने चाहिए। होलिका दहन के पूजन के समय कभी भी बाल खुले न छोड़ें, क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां घर में वास कर सकती हैं।

नवविवाहित स्त्रियों को शादी के बाद पहली होली अपने मायके में ही मनानी चाहिए। यह परंपरा उनके जीवन में सुख और समृद्धि की कामना के रूप में मानी जाती है। वहीं, होलिका दहन के दिन गर्भवती महिलाओं को होलिका की परिक्रमा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसे उनके और बच्चे के लिए शुभ नहीं माना जाता।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: कश्मीर विवाद, गैस महंगाई से UN की ‘डरावनी’ चेतावनी तक, जानें 10 ताजा खबरें
2 Minute Viral Video Scam: मात्र 2 मिनट का ये वीडियो उड़ा सकता है आपका पूरा बैंक बैलेंस, तुरंत करें ये 4 काम