बम ब्लास्ट के आरोपियों को बचा रहीं ममता दीदी, हम अपराधियों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान कहा कि सीएम ममता बनर्जी बम ब्लास्ट के आरोपियों को बचा रहीं है। उन्होंने एनआईए पर केस दर्ज कराया है।

Vivek Kumar | Published : Apr 10, 2024 12:16 PM IST / Updated: Apr 10 2024, 06:16 PM IST

नई दिल्ली। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के बालुरघाट और बिहार के औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान अमित शाह ने NIA के अधिकारियों पर हुए हमले के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

अमित शाह ने कहा, "जब तक घुसपैठ हो रही है पश्चिम बंगाल सशक्त नहीं हो सकता। घुसपैठ बंद की जानी चाहिए। ममता दीदी घुसपैठ बंद नहीं करेंगी क्योंकि घुसपैठिए उनकी वोट बैंक हैं। बंगाल में भाजपा सरकार घुसपैठ बंद कर सकती है। असम में भी इसी तरह घुसपैठ की समस्या थी। असम की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई। हमने घुसपैठ बंद कर दिया। मैं आपको मोदी गारंटी कहने आया हूं। 30 सीटें पार करा दो बंगाल में भाजपा सरकार बना दो परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।"

संदेशखाली के गुनहगारों के साथ खड़ी हैं ममता दीदी

गृह मंत्री ने कहा, "संदेशखाली जैसी शर्मनाक घटना में भी राजनीति की गई। सालों तक आपके नाक के नीचे महिलाओं पर अत्याचार होता रहा। तृणमूल कांग्रेस के गुंडे अत्याचार करते रहे। जब इसको पकड़ने गए ED पर पथराव किया। जब हाईकोर्ट ने कहा तब सरेंडर किया। मैं आज ममता दीदी से पूछना चाहता हूं तुष्टिकरण कर वोट लेने के लिए संदेशखाली के गुनहगारों को आप बचा रही हो। मगर पूरे बंगाल की माताएं-बहनें ये देख रहीं हैं, जान गईं हैं कि आप संदेशखाली के गुनहगारों के साथ हो। क्या संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने वालों को कभी वोट देना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस को जीताने का मतलब है संदेशखाली की तरह अत्याचार करने की छूट देना।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है? मेरी समझ में नहीं आ रहा है। आज भी कहते हैं कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड होना चाहिए। UCC नहीं होना चाहिए। वो अपना घोषणापत्र निकालते हैं ऊपर तस्वीर थाइलैंड की लगाते हैं। पूरे भारत में एक भी तस्वीर उनको नहीं मिली। क्यों लगाते हैं, क्योंकि राहुल बाबा बार-बार वहां छुट्टी मनाने चले जाते हैं।"

बम ब्लास्ट करने वालों को बचा रही ममता दीदी

अमित शाह ने कहा, "2022 में भूपति नगर में एक बम ब्लास्ट हुआ था। तीन लोग मारे गए थे। बम ब्लास्ट करने वालों को जेल में डालना चाहिए या नहीं। इसकी जांच हाईकोर्ट ने एनआईए को दी। ममता दीदी एनआईए पर केस कर बम ब्लास्ट करने वालों को बचाना चाहती हैं। ममता दीदी शर्म करो। आप बम ब्लास्ट के आरोपियों को बचाना चाहती हो। आपलोग चिंता नहीं कीजिए, हाईकोर्ट ने एनआईए को जांच दी है। सबको उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में बोले PM- DMK ने कराया भ्रष्टाचार पर कॉपीराइट, लूट में लगा है परिवार

तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है कांग्रेस

बिहार के गया में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है और इनके सांसद कहते हैं कि दक्षिण भारत को उत्तर भारत से अलग कर देंगे। इस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप हैं। कांग्रेस की चार पीढ़ियां, जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा तक और राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी तक... सभी ने तुष्टिकरण ही किया है। अरे, कांग्रेस वालों शर्म करो, कितनी बार देश तोड़ोगे? एक बार 1947 में तोड़ दिया लेकिन अब मोदी जी का राज है, हम देश को तोड़ने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें- चुनाव प्रचार कर रहे इस भाजपा उम्मीदवार ने महिला को किया kiss, फोटो वायरल होते ही मचा बवाल

Read more Articles on
Share this article
click me!