पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी खगेन मुर्मू ने चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला को किस किया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तरी मालदा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार खगेन मुर्मू अपनी एक तस्वीर वायरल होने के बाद विवाद में फंस गए हैं। उनकी तस्वीर को लेकर बवाल मच गया है। फोटो चुनाव प्रचार के समय की है। खगेन मुर्मू एक महिला को चूमते दिख रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस घटना को लेकर कांग्रेस और टीएमसी ने भाजपा पर निशाना साधा है। घटना सोमवार की है। भाजपा उम्मीदवार खगेन अपने संसदीय क्षेत्र के श्रीहिपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला को देखा। वह महिला के पास गए, उसके चेहरे को पकड़ा और किस कर लिया। महिला को चूमते हुए खगेन मुर्मू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

तृणमूल कांग्रेस ने खगेन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा है, “अगर आपको जो देख रहे हैं उसपर यकीन नहीं हो रहा है तो आइए हम स्थिति स्पष्ट करते हैं। जी हां, ये हैं बीजेपी सांसद और मालदा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू। इन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को चूमा है। महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसद से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक, बीजेपी में महिला विरोधी नेताओं की कोई कमी नहीं है।”

विवाद बढ़ा तो खगेन मुर्मू ने दी सफाई, वह मेरी बच्ची जैसी

विवाद बढ़ने पर खगेन मुर्मू ने इस घटना पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि महिला उसकी बच्ची की तरह है। खगेन ने कहा, "किसी बच्ची को चूमने में कुछ भी गलत नहीं है। तस्वीर को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। हमें बदनाम किया जा रहा है।"

यह भी पढ़ें- कच्चाथीवु द्वीप पर बयान दे दिग्विजय सिंह ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी, PM से पूछा ये सवाल

वहीं, संबंधित महिला ने भी खगेन का बचाव किया है। उन्होंने कहा, "अगर कोई पुरुष किसी महिला को अपनी बेटी की तरह चूमता है तो इसमें समस्या क्या है? जो लोग ऐसी घटनाओं को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, उनकी मानसिकता गंदी है। खगेन मुर्मू मुझे बेटी की तरह प्यार करते हैं। उस समय मेरे माता-पिता भी वहां मौजूद थे।"

यह भी पढ़ें- भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट, किरण खेर का टिकट कटा, जानें किसे मिला मौका