हनीप्रीत के लिए आई बुरी खबर, जेल से बाहर आए 15 दिन भी नहीं हुए कि इस मामले में बनी दोषी

Published : Nov 21, 2019, 05:54 PM IST
हनीप्रीत के लिए आई बुरी खबर, जेल से बाहर आए 15 दिन भी नहीं हुए कि इस मामले में बनी दोषी

सार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिए है। साल 2017 में पंचकुला में हुई हिंसा मामले में हनीप्रीत सहित 39 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

नई दिल्ली. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिए है। साल 2017 में पंचकुला में हुई हिंसा मामले में हनीप्रीत सहित 39 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

दंगा फैलाने और गैरकानूनी तरीके से जमा होने के आरोप
पंचकुला में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दंगा फैलाने और गैरकानूनी तरीके से जमा होने के आरोप तय किए। सुनवाई के दौरान हनीप्रीत कोर्ट में मौजूद थी। 

13 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
इस मामले में 13 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। इससे पहले पंचकुला की अदालत ने हनीप्रीत के खिलाफ राजद्रोह के आरोप हटा दिए थे। 15 दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आई।

गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जान के बाद हुई थी हिंसा 

गुरमीत राम रहीम चौधरी को पंचकूला कोर्ट ने 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद 25 अगस्त को पंचकूला समेत अन्य जगहों में हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी। इसमें कई लोगों की जान भी चली गई थी। इस मामले में हनीप्रीत, सुरेंद्र धीमान, गुरमीत, शरणजीत कौर, गोबिंद, प्रदीप, गुरमीत, दान सिंह, सुखदीप कौर, सीपी अरोड़ा, खैराती लाल, राकेश को आरोपी बनाया गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?