सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पति ने खेला खूनी खेल, कर डाला पत्नी-सास का मर्डर

Published : Oct 13, 2024, 05:08 PM ISTUpdated : Oct 13, 2024, 05:09 PM IST
सोशल मीडिया पोस्ट को  लेकर पति ने खेला खूनी खेल, कर डाला पत्नी-सास का मर्डर

सार

त्रिपुरा में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच जारी है।

अगरतला: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पति ने पत्नी और सास की हत्या कर दी। 51 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ नहीं रहता था। वे एक साल से ज़्यादा समय से अलग रह रहे थे। यह घटना पश्चिमी त्रिपुरा में हुई है।

आरोपी अपने दो बेटों के साथ मधुपुर में रहता था। उसकी पत्नी अपनी माँ के साथ पश्चिमी त्रिपुरा के नेताजी नगर में रहती थी। रविवार को दुर्गा पूजा के दौरान पत्नी ने अपने दो पुरुष मित्रों के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। पुलिस के अनुसार, इन तस्वीरों को देखकर पति गुस्से में आ गया और उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची।

जब माँ और बेटी घर लौट रही थीं, तब आरोपी ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार ने मीडिया को बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच की तो शव खून से लथपथ पड़े थे। एसपी ने बताया कि एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच जारी है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो