हैदराबादः श्रम मंत्री के कॉलेज में भी बेटियां असुरक्षित, लैब इंचार्ज ने बीटेक की छात्रा से किया रेप

Published : Dec 25, 2019, 02:28 PM IST
हैदराबादः श्रम मंत्री के कॉलेज में भी बेटियां असुरक्षित, लैब इंचार्ज ने बीटेक की छात्रा से किया रेप

सार

तेलंगाना के श्रम मंत्री के इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर की छात्रा को लैब इंजार्च ने हवस का शिकार बनाया है और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 

हैदराबाद. देशभर में तमाम कवायदों के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका नतीजा है कि आए दिन महिलाएं दरिंदगी की शिकार हो रही है। ताजा घटनाक्रम हैदराबाद का है। जहां, बीटेक की एक छात्रा को दरिंदे ने अपने हवस का शिकार बनाया है। 19 वर्षीय छात्रा ने अपने लैब इंचार्ज पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर साइबराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

सेंकेंड ईयर की स्टूडेंट है पीड़िता 

साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी लैब इंचार्ज को भी गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया जा चुका है। 19 साल की यह छात्रा बीटेक में दूसरे साल की छात्रा है। यह मामला एक इंजीनियरिंग कॉलेज का है। यह कॉलेज तेलंगाना के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी का है। फिलहाल रेप की घटना सामने आने के बाद प्रशासन में हडकंप मच गया है क्योंकि यह कॉलेज राज्य के हाई-प्रोफाइल मंत्री का है।

वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई थी दरिंदगी 

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती दरिंदगी की घटनाएं कोई नई नहीं है। इससे पहले हैदराबाद में पिछले महीने एक पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया था। जिसमें आरोपियों ने साजिश के तहत महिला पशु चिकित्सा से बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जलाया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद चारों आरोपी पुलिस मुठभेड में मारे गए थे। बावजूद इसके अपराधियों में खौफ नहीं पैदा हो पा रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG फिर ₹2 महंगी, 2 हफ़्तों में जनता पर चौथी बड़ी मार
Top 10 Morning News: क्वाड बैठक से रूस की धमकी तक, दुनिया में बढ़ा तनाव-सुबह की टॉप 10 खबरें