Hyderabad Drug Racket: इंजीनियर बना कोकीन डीलर, सैंडल की हील में छिपाकर सप्लाई, EAGLE का बड़ा खुलासा

Published : Jul 09, 2025, 08:29 PM IST
Malnadu kitchen

सार

Hyderabad में हाई-प्रोफाइल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, जहां इंजीनियर व रेस्टोरेंट मालिक Surya Annamaneni को गिरफ्तार किया गया। सैंडल में छिपाकर कोकीन भेजी जा रही थी। Nigerian गैंग से जुड़े लिंक और शहर के प्रीमियम पब्स की भूमिका की जांच जारी।

Hyderabad Drug Racket: हैदराबाद में एक हाई-प्रोफाइल और बेहद संगठित ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। EAGLE (Elite Action Group for Law Enforcement) की टीम ने इस केस में इंजीनियरिंग और MBA ग्रैजुएट सूर्या अन्नमनेनी को गिरफ्तार किया है जो 'Malnadu Kitchen' रेस्टोरेंट का मालिक है और शहर के पब सर्कल में अच्छी तरह से जाना जाता है।

सैंडल की हील में मिली कोकीन, ‘Fatima’ नाम से भेजी गई दिल्ली से

EAGLE ने सूर्या को उसके Kompally स्थित रेस्टोरेंट के पास से पकड़ा। उसकी Tata Scorpio की तलाशी में 10 ग्राम कोकीन, 3.2 ग्राम OG Kush (गांजा) और 1.6 ग्राम MDMA/एक्स्टेसी की गोलियां मिलीं। हैरान करने वाली बात ये थी कि कोकीन एक महिला सैंडल की हील में छुपाई गई थी जो एक गुलाबी डिब्बे में पैक थी और Shree Maruthi Courier के जरिए दिल्ली से भेजी गई थी। कोरियर पर ‘Fatima’ नाम का इस्तेमाल हुआ था।

सिर्फ यूज़र नहीं, बना सप्लायर: टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और नेटवर्किंग से फैला रैकेट

सूर्या पहले बेंगलुरु में सेल्स मैनेजर था लेकिन 2020 में उसने हैदराबाद में हॉस्पिटैलिटी बिज़नेस में कदम रखा। वहां उसका मनोरंजन के लिए ड्रग्स लेना जल्द ही एक संगठित सप्लाई चेन में बदल गया। उसने खुद कबूला कि उसका नेटवर्क Himayatnagar, Karimnagar और Khajaguda तक फैला था।

Nigerian कनेक्शन: Goa, Delhi और Bengaluru से भेजते थे ड्रग्स

सूर्या ने बताया कि वो Nigerian तस्करों Nick, Jerry, Dezmond, Stanley और Prince से ड्रग्स मंगवाता था। इन तस्करों के अकाउंट्स में Ternion Hospitality और व्यक्तिगत बैंक अकाउंट्स से पैसे ट्रांसफर किए गए। Nick के Canara और HDFC अकाउंट्स में ₹1.39 लाख और ₹41,000 भेजे गए थे। बदले में कोकीन और MDMA घरेलू सामानों में छिपाकर कोरियर से भेजी जाती थी।

पब्स पर भी गिर सकती है गाज: प्रिज़्म, बर्ड बॉक्स, फार्म पब, Quake Arena जांच के घेरे में

EAGLE के हेड SP चिन्नूरी रूपेश के मुताबिक सूर्या ने कबूल किया है कि वो कई पब्स में सीक्रेट या रिस्ट्रिक्टेड एरिया में जाकर ड्रग्स का सेवन करता था। इन पब्स की भूमिका अब जांच के घेरे में है। Prism Pub, Farm Pub, Bird Box, Block 22, Broadway, Xora और Quake Arena जैसे नाम सामने आए हैं।

डॉक्टर, टेक्नोक्रेट्स, रियल एस्टेट कारोबारी, पब संचालक भी यूज़र लिस्ट में शामिल

सूत्रों के मुताबिक, सूर्या के व्हाट्सऐप और डिजिटल लेन-देन से मिले डेटा में डॉक्टर्स, सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स, पब संचालक और जिम पार्टनर्स के नाम सामने आए हैं। डिजिटल बैंकिंग और UPI के ज़रिए पेमेंट्स किए गए थे।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, सूर्या न्यायिक हिरासत में

EAGLE टीम ने NDPS Act के तहत केस दर्ज करते हुए पूरी प्रक्रिया को डॉक्युमेंट किया है। सूर्या अन्नमनेनी को न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया गया है। जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क की फाइनेंशियल ट्रेल, कोरियर चैनल, डिजिटल फुटप्रिंट और पब्स की भूमिका की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल