हैदराबाद: महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाश ने बीच सड़क पर किया न्यूड, पास खड़ी मां देखती रही बेटे की गुंडागर्दी

Published : Aug 09, 2023, 05:48 AM ISTUpdated : Aug 09, 2023, 05:53 AM IST
Hyderabad Man Strips Woman

सार

हैदराबाद में एक बदमाश ने छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बीच सड़क पर न्यूड कर दिया। महिला कुछ वक्त के लिए सड़क पर सबके सामने बिना कपड़ों के रही। दूसरी महिलाओं ने मदद की और उसके शरीर को प्लास्टिक शीट से ढंका।

हैदराबाद। हैदराबाद के जवाहर नगर इलाके में एक बदमाश ने एक महिला को बीच सड़क पर न्यूड (Hyderabad Man Strips Woman) कर दिया। बदमाश ने पहले महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध किया तो वह भड़क गया। वह सड़क पर ही महिला से लड़ने लगा और उसके पूरे कपड़े उतार दिए। इस दौरान बदमाश की मां पास में खड़ी होकर अपने बेटे की गुंडागर्दी देखती रही।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। बाद में इसे किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। घटना रविवार को शाम के करीब आठ बजे घटी थी। महिला एक कपड़े की दुकान से लौट रही थी। इसी दौरान अपनी मां के साथ सड़क पर मौजूद बदमाश ने उसे गलत तरीके से छुआ। महिला ने इस बात का विरोध किया। इससे बदमाश भड़क गया और बीच सड़क पर ही उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने कपड़े हटाकर महिला को नग्न कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को पकड़ा

स्कूटी से जा रही एक महिला ने बदमाश द्वारा की जा रही दरिंदगी का विरोध किया और उसे रोकने की कोशिश की। इसपर बदमाश उस महिला से भी लड़ने लगा। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के जवानों ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। इस दौरान महिला कुछ समय के लिए बीच सड़क पर नग्न रही। दूसरी महिलाओं ने उसकी मदद की और ब्लू रंग की प्लास्टिक शीट से उसके शरीर को ढंका।

यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट के खाने में नमक ज्यादा हुआ तो कर दिया कुक का मर्डर, दहला देगी जैसलमेर की ये वारदात

पास खड़ी मां देखती रही बेटे की गुंडागर्दी

इस पूरी घटना के दौरान बदमाश के साथ मौजूद उसकी मां पास खड़ी तमाशा देखती रही। उसने अपने बेटे को रोकने की कोशिश तक नहीं की और न पीड़ित महिला की रक्षा की। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 354 (बी), 323, 506 आर/डब्ल्यू 34, (शील भंग करना, आपराधिक हमला और धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। अपने बेटे को रोकने में विफल रहने के लिए मां पर भी दोष लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

PREV

Recommended Stories

4 साल के बच्चे को नहलाने गई मां, बाथरूम में दोनों की मौत-जो हुआ वो हर किसी के लिए है सबक!
AC यात्रा के लिए नॉर्मल टिकट चलेगा? फर्जी दावों से तंग आकर रेलवे अब व्लॉगर्स पर सख्त-एक्शन की तैयारी