लड़कियां कहां जा रही हैं, कब आएंगी; सारी जानकारी परिवार को दें, पुलिस की चौंकाने वाली एडवाइजरी

Published : Dec 02, 2019, 01:27 PM IST
लड़कियां कहां जा रही हैं, कब आएंगी; सारी जानकारी परिवार को दें, पुलिस की चौंकाने वाली एडवाइजरी

सार

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले के चार दिन बाद रविवार को पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की। यह एडवाइजरी पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार द्वारा जारी की गई है। 

हैदराबाद. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले के चार दिन बाद रविवार को पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की। यह एडवाइजरी पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार द्वारा जारी की गई है। 

एडवाइजरी के मुख्य बिंदु

- लड़कियां कहां जा रही हैं, कब आएंगी, यात्रा की पूरी जानकारी अपने परिवार या खास दोस्तों को दें।
- हो सके तो आखिरी लोकेशन की जानकारी भेंजे। 
- ऑटो टैक्सी का नंबर शेयर करें। ड्राइवर की सीट के पीछे लिखा उसका फोन नंबर हो तो वह भी परिवार को दें। 
- अनजान जगह पर जाने से पहले उसके बारे में जानकारी करें। 
- सुनसान जगहों की जगह भीड़भाड़ और रोशनी वाले जगहों पर खड़े होकर इंतजार करें।
- पुलिस पेट्रोलिंग कार और पुलिस की बाइक को सिग्नल देने में बिल्कुल भी संकोच ना करें। ये आपकी सुरक्षा के लिए है। 
- अगर आसपास कोई व्यक्ति ना दिखे तो पास की दुकान के पास खड़ी हो जाएं, जिससे आने जाने वाले लोगों का ध्यान आप पर जा सके। 
- हमेशा 100 डायल करने के लिए तैयार रहें। 
- संदेहभरी स्थितियों में यात्रियों से मदद मांगे।
- अगर कोई यात्री ना हो तो इस तरह से प्रतिक्रिया दें, जैसे आप अपने रिश्तेदारों से बात कर रहे हों जो पुलिस में हैं। 
-  निडर रहें, तेज आवाज में बात करें। जरूरत पड़ने पर मदद मांगे। 
- अगर आप असहाय स्थिति में हों तो तेज चिल्लाएं और भीड़ की तरफ भागें।

हैदराबाद में रेप के बाद डॉक्टर की हुई हत्या
हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर गच्चीबाउली में काम करने के लिए जाती थी। वह एक टोल प्लाजा के पास अपनी स्कूटी पार्क कर देती थी और आगे कैब से चली जाती थी। ऐसा ही बुधवार को उन्होंने किया, लेकिन जब वे वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी पंचर है तो उन्होंने कैब से जाने का फैसला किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पंचर ठीक कराने का ऑफर दिया और स्कूटी ले गए। थोड़ी देर बाद वे बहाना बनाकर लौटे, और थोड़ी दूर तक महिला डॉक्टर को ले गए। यहां उसके साथ चारों आरोपियों ने रेप किया। फिर उसे आग लगा दी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

AI Impact Summit 2026 में बड़ा बवाल: गलगोटिया विवाद पर सरकार का एक्शन-कौन सही, कौन गलत?
AI Impact Summit: 60+ देश, हैंडसेक, हेडलाइंस और PM मोदी का हाई-स्टेक कीनोट, आज क्या होगा?