फैमिली प्लानिंग के लिए सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से बिल्ली 9-2-11, मालिकन ने कहा- ढूंढ़ने वाले को 30 हजार

Published : Jul 14, 2021, 09:27 AM ISTUpdated : Jul 14, 2021, 09:53 AM IST
फैमिली प्लानिंग के लिए सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से बिल्ली 9-2-11, मालिकन ने कहा- ढूंढ़ने वाले को 30 हजार

सार

एक महिला अपनी प्यारी बिल्ली के गायब होने से परेशान है। उसने बिल्ली का पता बताने वाले को 30000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। बिल्ली बीमार है। वो अस्पताल से गायब हुई है।

हैदराबाद. अगर आपको कहीं ये बिल्ली दिखे; तो हैदराबाद स्थित रायदुर्गम पुलिस को सूचित करें, आपको 30,000 रुपए का इनाम मिल सकता है। यह खबर आपको चौंकाती होगी, लेकिन अपने पालतू जानवरों के लिए मालिक कुछ भी कर सकते हैं। इस बिल्ली की मिसिंग कम्प्लेन रायदुर्गम पुलिस में दर्ज कराई गई है। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अस्पताल से हुई गायब
बिल्ली की मालिकन सेरिना नाटो तोली चौकी में रहती हैं। उन्होंने बताया कि 23 जून को उन्होंने अपनी बिल्ली जिंजर को ट्रस्टी वेट मल्टीस्पेशलिटी पेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वो बीमार थी। अगले दिन हॉस्पिटल से फोन आया कि जिंजर गायब है। जिंजर को फैमिली प्लानिंग के लिए हुई सर्जरी के बाद बीमार पड़ने से भर्ती कराया गया था।

27 जून को पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
सेरिना ने बताया कि जिंजर को वो 17 जून को हॉस्पिटल लेकर गई थीं। इसे बाद 23 जून को दुबारा जाना पड़ा। क्योंकि वो सर्जरी के बाद बीमार पड़ गई थी। डॉक्टर ने उसे भर्ती कराने की सलाह दी थी। लेकिन अगले दिन उसके गायब होने की खबर मिली। इस संबंध में 27 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
महिल ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। कर्मचारी भी अनट्रेंड हैं। कहा जा रहा है कि बिल्ली 10 फीट ऊंची खिड़की से कूद गई, जबकि ऐसा संभव नहीं दिखता। उन्होंने पशु कल्याण बोर्ड से अस्पताल का निरीक्षण करने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें
इस छोटी सी गाय को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं लोग, इसकी खासियत जान रह जाएंगे हैरान

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Noida Gangrape: न CCTV, न Panic Button! चार्जशीट में सीमेन-बाल कितने अहम? SC ने लिया संज्ञान
Top 10 News: Trump की AI डील से J&K एनकाउंटर तक बड़ा उलटफेर, नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई UP-Bihar की चिंता