IBM और भारत सरकार के बीच करार-AI से लेकर सेमीकंडक्टर तकनीक पर होंगे काम: MOS राजीव चंद्रशेखर

Published : Oct 18, 2023, 06:17 PM IST
rajeev chandrasekhar

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि भारत में नई तकनीक के तेज विकास के लिए IBM के साथ एमओयू साइन किया गया है। इस करार से एआई, सेमीकंडक्टर और क्वांटम टेक्नीक को आगे बढ़ाया जाएगा। 

IBM-Govt Of India MoUs: IBM और भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के बीच करार किया गया है। इस एमओयू के साइन होने से भारत में भारत में सेमीकंडक्टर्स, एआई और क्वांटम तकनीक को बढ़ावा मिलेगा। इससे एकेडेमिक्स, स्टार्टअप्स और इनोवेशन इको सिस्टम को बेहतर करने का काम किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि MeiTY और IBM के बीच कई मुद्दों पर काम करने की सहमति बनी है। इसमें एआई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व स्तरीय राष्ट्रीय एआई इनोवेशन प्लेटफॉर्म (एआईआईपी) की स्थापना प्रमुख है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस करार के बाद आईबीएम को धन्यवाद कहा है।

MeiTY और IBM के बीच इन बातों पर सहमति

  • भारत में विश्व स्तरीय राष्ट्रीय एआई इनोवेशन प्लेटफॉर्म (AIIP) की स्थापना
  • प्रशिक्षण-इकोसिस्टम का विकास, फाउंडेशन मॉडल को एकीकृत करना
  • आईबीएम वाटसनएक्स एआई और डेटा प्लेटफॉर्म तक पहुंच बनाई जाएगी
  • जेनरेटिव एआई क्षमता का विकास और इससे जुड़े इनोवेशंस पर फोकस
  • रिसर्च करने के लिए भारत सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के साथ सहयोग
  • केंद्र भारत में सेमीकंडक्टर अनुसंधान एवं विकास तंत्र को बढ़ावा देगा
  • इस सेंटर के डेवलपमेंट में आईबीएम नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाएगा
  • MeitTY के C-DAC के साथ सहयोग को बढ़ाया जाएगा
  • भारत में क्वांटम उद्योग के निर्माण को प्रमुखता दी जाएगी

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने क्या कहा

इस सहयोग पर केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सेमीकंडक्टर, एआई और क्वांटम, यह तीन प्रौद्योगिकियां आने वाले वर्षों में भविष्य को बदल देंगी। वे हमारे शैक्षणिक संस्थानों, स्टार्टअप और नवाचार इकोसिस्टम के लिए जबरदस्त अवसर पैदा करेंगे। भारत में वैश्विक मानक प्रतिभा पूल बनाने का काम करेगा जो क्वांटम कंप्यूटिंग, एआई और सेमीकंडक्टर्स में अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होगा। इसके लिए आईबीएम को बधाई और मंत्रालय के साथ आपकी साझेदारी के लिए धन्यवाद।

यह भी पढ़ें

Israel Hamas War: भारत ने कड़े किए नियम- 'बिना अनुमति उड़े हैंग ग्लाइडर तो मार गिराया जाएगा'

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो