हिमंत बिस्व सरमा का कांग्रेस पर हमला: कहा- कोर्ट दोषी करार देगी तो हम काले कपड़े नहीं पहनेंगे, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाएंगे'

Published : Mar 29, 2023, 04:52 PM ISTUpdated : Mar 29, 2023, 05:02 PM IST
himanta biswa

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि हम ज्यूडिशियरी का सम्मान करने वाले लोग हैं। सरमा की यह टिप्पणी राहुल गांधी की अयोग्यता पर कांग्रेस द्वारा काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर हुई है। 

Himanta Biswa Sarma Statement. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि हम ज्यूडिशियरी का सम्मान करने वाले लोग हैं। सरमा की यह टिप्पणी राहुल गांधी की अयोग्यता पर कांग्रेस द्वारा काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर हुई है। असम विधानसभा में हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यदि कोर्ट हमें दोषी करार देती है तो क्या बीजेपी के एमएलए काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करेंगे? नहीं, हम हाईकोर्ट जाएंगे, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे क्योंकि हम ज्यूडि़शियरी का सम्मान करने वाले हैं। कांग्रेस का यह ट्रेंड भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

राहुल गांधी मानहानि मामले में दोषी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में सूरत की कोर्ट ने दोषी करार दिया है और उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। इसके बाद तेजी से हुए घटनाक्रम के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। इतना ही नहीं राहुल गांधी से उनका सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस जारी किया गया। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया था। तब पार्टी के नेताओं ने काले कपड़े पहनकर संसद के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कई विपक्षी दल भी शामिल हुए थे।

राहुल को आधुनिक जिन्ना बता चुके हैं सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा गांधी परिवार पर लगातार हमले करते रहते हैं। पिछले साल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भी एक पब्लिक रैली में सरमा ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी मानसिकता देखिए, उत्तराखंड और देश के गौरव जनरल बिपिन रावत, उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। राहुल गांधी ने तब सबूत मांगा। क्या हमने कभी इस बात का सबूत मांगा है कि आप किस पिता के बेटे हैं? आपको सशस्त्र बलों से सबूत मांगने का क्या अधिकार है? सरमा ने तब राहुल गांधी को आधुनिक जिन्ना तक करार दिया था।

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'जिस दिन राजनेता धर्म की राजनीति बंद कर देंगे, हेट स्पीच के मामले खत्म हो जाएंगे'

 

PREV

Recommended Stories

IndiGo Crisis: 9वें दिन चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये हमारी चूक, माफ कर दीजिए'
SIR Deadline: यूपी-बंगाल समेत कई राज्यों में बढ़ सकती है डेडलाइन, आज बड़ा फैसला